{"_id":"6b01fd9f2e79aacdaf00a834","slug":"diagnostic-services-at-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1179803-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में जांच व्यवस्था बेपटरी, सीटी स्कैन से एमआरआई तक कई मशीनें बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में जांच व्यवस्था बेपटरी, सीटी स्कैन से एमआरआई तक कई मशीनें बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट-
पीजीआई में जांच व्यवस्था बेपटरी, सीटी स्कैन से एमआरआई तक कई मशीनें बंद, मरीज परेशान
न्यू ओपीडी की सीटी स्कैन, गामा नाइफ सेंटर की एमआरआई और एपीसी की बेरियम फ्लोरोस्कोपी मशीन खराब
नेहरू अस्पताल की फ्लोरोस्कोपी भी नियमित नहीं, कमरा नंबर-7 की डिजिटल एक्स-रे मशीन पांच दिन से बंद
सरकारी संस्थान में जांच नहीं होने से निजी सेंटरों का रुख करने की मजबूरी, मरीजों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बीमारी से राहत पाने के लिए पीजीआई पहुंच रहे मरीजों को इलाज से पहले जांच के लिए जूझना पड़ रहा है। संस्थान के अलग-अलग विभागों में सीटी स्कैन, एमआरआई और फ्लोरोस्कोपी समेत कई जांच मशीनें खराब पड़ी हैं। नेहरू अस्पताल के कमरा नंबर-7 की डिजिटल एक्स-रे मशीन भी पांच दिन से बंद है। कहीं जांच की सुविधा पूरी तरह ठप है तो कहीं नियमित रूप से नहीं मिल रही। ऐसे में दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जरूरी जांच नहीं होने पर उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां सरकारी संस्थान के मुकाबले कई गुना अधिक खर्च उठाना पड़ता है।
न्यू ओपीडी की सीटी स्कैन मशीन खराब होने से सामान्य और गंभीर बीमारियों की जांच प्रभावित हो रही है। वहीं, गामा नाइफ सेंटर की एमआरआई मशीन बंद होने से ब्रेन ट्यूमर और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच अटकी है। यह जांच आगे के उपचार की योजना बनाने में अहम होती है। एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (एपीसी) में बच्चों की भोजन नली, पेट और आंतों की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली बेरियम फ्लोरोस्कोपी मशीन भी खराब है। नेहरू अस्पताल की फ्लोरोस्कोपी मशीन भी नियमित रूप से काम नहीं कर रही।
बॉक्स
पांच दिन से एक्स-रे के लिए भी भटक रहे मरीज
नेहरू अस्पताल के कमरा नंबर-7 की डिजिटल एक्स-रे मशीन पांच दिन से खराब है। इससे वार्ड और इमरजेंसी से जुड़े मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। पीजीआई में कम शुल्क पर जांच की सुविधा के भरोसे आने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को निजी सेंटरों में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
निजी सेंटरों में जांच पर कई गुना खर्च
कौन-सी मशीन, कितनी जांच और कितना खर्च
मशीन जांच का उपयोग पीजीआई में अनुमानित फीस निजी सेंटरों में अनुमानित फीस
ओपीडी सीटी स्कैन सिर, छाती, पेट, हड्डियों और अंदरूनी चोटों की जांच 500–1,500 2,500–6,000
गामा नाइफ एमआरआई ब्रेन ट्यूमर और न्यूरोलॉजिकल उपचार की योजना 2,000–3,500 7,000–12,000
बेरियम फ्लोरोस्कोपी भोजन नली, पेट और आंतों की लाइव जांच 300–800 2,000–4,500
डिजिटल एक्स-रे छाती, हड्डियों, जोड़ों और फ्रैक्चर की जांच 50–150 400–900
जांच नहीं होने से बढ़ी मरीजों की परेशानी
हिमाचल प्रदेश से आए रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई की एमआरआई के लिए कई दिनों से पीजीआई के चक्कर काट रहे हैं। गामा नाइफ सेंटर की मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही। निजी सेंटर में इसके लिए 8 से 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पंजाब से आई सुनीता देवी अपने चार साल के बच्चे की बेरियम फ्लोरोस्कोपी नहीं करा पा रही हैं। डॉक्टर ने पेट की समस्या के लिए जांच लिखी थी, लेकिन एपीसी की मशीन खराब होने से जांच नहीं हो सकी। उन्हें नेहरू अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी नियमित जांच नहीं हो पा रही।
प्रशासन के जवाब का इंतजार
मशीनों की खराबी, मरम्मत और जांच सेवाएं दोबारा शुरू होने की समय-सीमा को लेकर पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल से संपर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।