विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे
भारत में पहले भी कई बार परफॉर्म कर चुकी उज्बेकिस्तान की बैले डांसर युवती की हत्या कर दी गई है। जांच में कई खुलासे हुए हैं। देखिए, पूरा मामला।
विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे
पानीपत जिले के करहंस गांव के खेतों में गत 25 सितंबर को सूटकेस में जली हालत में मिला शव उज्बेकिस्तान की बैले डांसर शहनाजा सुकनोवा का था। पुलिस ने इस मामले में गगन नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया कि गगन और उसकी साथी महिला ने सुकनोवा की दिल्ली में हत्या कर शव को करहंस के पास खेतों में जला दिया था।
विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे
शहनाजा सुकनोवा 2011 में भारत भ्रमण पर आई थी और शव बरामद होने वाले दिन से करीब डेढ़ महीना पहले दिल्ली से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। हत्या का कारण पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी गगन से मौके की निशानदेही कराई और उसके कबूलनामे की वीडियो रिकार्डिंग की।
विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे
शहनाजा शकनोवा की बहन नादिरा ने बताया कि वह एक बैले डांसर थी और इंडिया में कई बार परफॉर्म करने आती थी। वह पहले भी कई बार भारत आ चुकी थी। नादिरा ने बताया कि उसकी बहन को बड़ी बेरहमी से मारा गया। हत्या के समय वह डेढ़ माह की गर्भवती थी।
विदेशी बैले डांसर की हत्या, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे
दिल्ली पुलिस सोमवार को गगन को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान उनके साथ ही शहनाजा सुकनोवा के परिजन भी थे। पुलिस निशानदेही करवाकर आरोपी को वापस अपनी गाड़ी की तरफ ले जाने लगी। इसी बीच पीड़ित परिवार आरोपी पर टूट पड़े और उसके साथ मारपीट करने लगे।