{"_id":"58cfbd504f1c1b415c1a11e5","slug":"uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-will-visit-to-baba-mastnath-math-at-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब करेंगे ये बड़ा काम, तैयारियां चल रही हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब करेंगे ये बड़ा काम, तैयारियां चल रही हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब एक बहुत बड़ा काम करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और भव्य आयोजन किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ
दरअसल, योगी आदित्यनाथ जल्द ही हरियाणा के रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेकने आएंगे। इस दौरान बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक महंत के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। शहर में भव्य तरीके से स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। उम्मीद है इसी माह के आखिर तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बाबा मस्तनाथ मठ आएंगे।
योगी आदित्यनाथ
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का बाबा मस्तनाथ मठ से गहरा नाता रहा है। वह यहां पर अक्सर आते रहे हैं। पिछले साल 29 जुलाई को जब महंत चांदनाथ ने बाबा बालक नाथ को अपना उत्तराधिकारी चुना था तो महंत आदित्यनाथ पधारे थे। महंत आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से नाथ संप्रदाय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं, जबकि अलवर सांसद महंत चांदनाथ योगी महासभा के उपाध्यक्ष हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि नाथ संप्रदाय के कई मठ हैं, जिसमें मस्तनाथ मठ अग्रणी है। यूं तो योगी आदित्यनाथ समय-समय पर मठ में आते रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि सांसद महंत चांदनाथ योगी ने उन्हें बुलाया है। यहां पर उनका भव्य स्वागत होगा। साथ ही वे मठ पर माथा टेकने भी आएंगे। कुलपति ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।