अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने वाले ओमपुरी के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो आप जानते नहीं होंगे। साथ में अनदेखी तस्वीरें।
ओम पुरी का पूरा नाम ओम राजेश पुरी था। वे एक फौजी बनना चाहते थे। वहीं, ओम पुरी एक ऐसे शख्स थे, जो विवादों से हमेशा दूर रहे। लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते थे। कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह उलझे रहे।
ओमपुरी के पिता रेलवे और इंडियन आर्मी में कार्यरत थे। उन्होंने एफटीआईआई से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद साल 1973 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के गुर सीखे। यहां अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी उन्हें अभिनय सिखाया।
ओमपुरी ने बहुत संघर्ष किया। पांच वर्ष की उम्र में वे रेल की पटरियों से कोयला बीनकर घर लाया करते थे। सात वर्ष की उम्र में वे चाय की दुकान पर गिलास धोने का काम करने लगे थे। वह सरकारी स्कूल से कॉलेज पहुंचे। इस दौरान भी छोटी-मोटी नौकरियां करते रहे।
ओमपुरी ने अपने जीवन में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ओम पुरी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म आक्रोश उनके करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।