फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव के छोरे के प्यार में पड़ी यो विदेशी छोरी आ गई 7 समंदर पार, मंदिर में रचाया ब्याह

Tue, 07 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
unique wedding of swedish girl with haryana boy dharam parkash, amazing love story
स्वीडन की करीना ने नारनौल के धर्मप्रकाश से रचाया ब्याह
वाह क्या प्यार है! विदेश की छोरी अपने प्यार का खातिर दौड़कर 7 समंदर पार आ गई और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे ले लिए। आप भी देखिए तस्वीरें।


 
unique wedding of swedish girl with haryana boy dharam parkash, amazing love story
स्वीडन की करीना ने नारनौल के धर्मप्रकाश से रचाया ब्याह
यह शादी हुई हरियाणा के नारनौल में। शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में स्वीडन की करीना ने नारनौल के साथ लगते गांव जौरासी के धर्मप्रकाश भारद्वाज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे लिए और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के वचन भी स्वीकार किए। होटल में रिसेप्शन रखा गया, जिसमें दूल्हे पक्ष के सगे संबंधियों के अलावा शहर के कई लोग शामिल हुए।
unique wedding of swedish girl with haryana boy dharam parkash, amazing love story
मैरिज
शादी में दुल्हन बनी करीना के परिजन वीजा तकनीकी के कारण विवाह में शरीक नहीं हो पाए थे। फिर भी दुल्हन की वेशभूषा में सजी धजी करीना का खिला हुआ चेहरा उसके परिजनों की कमी को महसूस नहीं होने दिया। बता दें कि  दूल्हा धर्मप्रकाश भारद्वाज नारनौल के गांव जौरासी का रहने वाला है तथा स्वीडन में वैज्ञानिक है, जबकि दुल्हन करीना स्वीडन के एंडरसट्राप सिटी की रहने वाली है, जो वहां एक कंपनी में फार्मासिस्ट चीफ के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique wedding of swedish girl with haryana boy dharam parkash, amazing love story
व‌िवाह - फोटो : marriage
धर्मप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि वह वर्ष 2003 में पीएचडी के लिए स्वीडन गया था। वहां की उपासला यूनवर्सिटी में अध्ययन के दौरान ही उसकी करीना से मुलाकात हुई थी। यहां पहली मुलाकात के बाद दोनों में एक दूसरे के प्रति नजदीकियां बढ़ गई। करीना भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि रखती है। विदेशी होने के बावजूद करीना शुद्ध शाकाहारी है। करीना हिन्दी भी बोल लेती है।
विज्ञापन
unique wedding of swedish girl with haryana boy dharam parkash, amazing love story
व‌िवाह
धर्मप्रकाश ने बताया कि जब मैंने शादी के लिए करीना के समक्ष अपने गांव आकर हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार अपने सगे संबंधियों की उपस्थिति में विवाह का प्रस्ताव रखा तो वह सहर्ष तैयार हो गई। उसके बाद करीना इंडिया आ गई। शादी भी हो गई है और वह इससे काफी खुश है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed