फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक गांव, जहां देवी मां के आदेश पर 600 साल से किया जा रहा एक काम

Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
unique village of india, no first floor at house roof in jayanti majra due to terror of maa durga
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
नवरात्र के मौके पर हम आपके एक ऐसा गांव दिखाने जा रहे हैं, जहां देवी मां के आदेश पर 600 साल से एक काम किया जा रहा है और आने वाली पीढ़ियां भी इसका पालन करेंगी।
unique village of india, no first floor at house roof in jayanti majra due to terror of maa durga
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
ये गांव चंडीगढ़ से 10​ किलोमीटर की दूरी पर बसा है और इसका नाम है जयंती माजरा। यहां माता जयंती देवी का मंदिर है। हर साल इस मंदिर में माता जयंती देवी मेला लगता है। मेले में लाखों श्रद्धालु 600 साल पुराने मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। नवरात्र के मौके पर अमर उजाला पत्रकार ने पुजारी देवेंद्र शर्मा से बातचीत की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

 
unique village of india, no first floor at house roof in jayanti majra due to terror of maa durga
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
पुजारी ने बताया कि इस गांव में कोई भी अपने घर पर फर्स्ट फ्लोर नहीं बनाता। अगर कोई ऐसा करता है तो या तो कोई मौत हो जाती है या कोई और अनहोनी। इसके पीछे का कारण बताते हुए पुजारी ने बताया कि गांव को देवी का श्राप मिला हुआ है। चार साल पहले गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में फर्स्ट फ्लोर बनाने की कोशिश की गई थी,लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique village of india, no first floor at house roof in jayanti majra due to terror of maa durga
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में पूजा करने वाली ये उनकी 9वीं पीढ़ी है। ये मंदिर मुगलों के समय से बना हुआ और लगभग 600 साल पुराना है। यह गांव हथनौर रियासत के अंतर्गत आता है। इस रियासत की बहू बनने वाली कांगड़ा के राजा की पुत्री ने माता रानी जयंती जी की पिंडी स्थापित करके इसे बनवाया था। इस मंदिर के नाम पर ही गांव का नाम जयंती माजरी पड़ा।
विज्ञापन
unique village of india, no first floor at house roof in jayanti majra due to terror of maa durga
चंडीगढ़ का अनोखा गांव जयंती माजरी
पुजारी ने बताया कि गांव में लगभग 150 घर हैं और इसकी आबादी 900 के लगभग है। यहां सभी मकान लगभग आज के समय के मुताबिक पक्के बने हुए हैं। गांव में कुछ नए मकानों का निर्माण चल रहा है, लेकिन वे भी घर की फर्स्ट फ्लोर नहीं बना रहे हैं। कुछ लोग इसे देवी का आदेश मानकर परंपरा का पालन करते हैं तो कुछ लोग देवी का प्रकोप मानकर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed