फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमिसालः हिन्दू भाई और मुस्लिम बहन का प्यार, बाबा बर्फानी हर साल देते आशीर्वाद

Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
रमिंद्र सिंह/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
रमिंद्र सिंह/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
 unique story of hindu boy vikram and his muslim sister farookh dar
बेमिसालः हिन्दू भाई और मुस्लिम बहन का प्यार
भाई बहन का प्यार हो तो इस ​हिन्दू भाई और कश्मीर में रह रही उसकी मुसलमान बहन जैसा, जिन्हें हर साल बाबा बर्फानी आशीर्वाद देकर कृतार्थ करते हैं।
 unique story of hindu boy vikram and his muslim sister farookh dar
AMARNATH
अमरनाथ यात्रियों पर हमला करके आतंकी बेशक भाईचारे को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। मगर इन सबके बीच एक ऐसी मिसाल भी है जो हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दे रही है। आपसी प्रेम भाव हो तो कोई धर्म या मजहब मायने नहीं रखता और ऐसा ही कुछ संदेश अंबाला कैंट के रहने वाले विक्रम शर्मा का परिवार व अनंतनाग के काजीकुंड में बसे फारूख दार का परिवार दे रहा है। 
 unique story of hindu boy vikram and his muslim sister farookh dar
Amarnath - फोटो : Amar Ujala
नफरत की जंग में जहां घाटी में सैकड़ों जीवन खो रहे हैं, वहीं यह दोनों परिवार राखी बांधकर एक-साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश लोगों को दे रहे हैं। विक्रम शर्मा बीते बारह वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शनों को जा रहे हैं। इस बीच उनकी जान पहचान काजीकुंड में बसे फारूख दार से हुई। अब दोनों में इतना प्रेम है कि हर बार यात्रा के समय विक्रम फारूख दार के निवास पर ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 unique story of hindu boy vikram and his muslim sister farookh dar
अमरनाथ
विक्रम उन्हें यहां से ले जाए गए तोहफे भेंट करते हैं और परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। दो वर्ष पहले विक्रम अपने परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे तो फारूख दार के निवास पर ठहरे थे। दोनों परिवारों में तभी से प्रेम बढ़ गया। विक्रम शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष फारूख दार की बेगम का राखी के दिन फोन आया और उन्होंने राखी की शुभकामनाएं उन्हें दी। 
विज्ञापन
 unique story of hindu boy vikram and his muslim sister farookh dar
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने विक्रम से यह कहा कि अगली बार जब भी वह उनसे मिलने आएंगे तब उन्हें वह राखी बांधेगी। इस बार विक्रम अपने अन्य दोस्तों के साथ जून माह में अमरनाथ यात्रा पर गए थे और 26 जून को ही विक्रम काजीकुंड में फारूख दार के निवास पर थे जहां शामिना ने उन्हें राखी बांधी। बदले में विक्रम ने उन्हें तोहफे भी दिए। विक्रम कहते हैं कि उन्हें परिवार के साथ मिलकर काफी सुकून मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed