फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise inspector assaulted in Chandigarh Police accused of collusion with smugglers made to sit in post overni

चंडीगढ़ में एक्साइज इंस्पेक्टर से मारपीट: पुलिस पर तस्करों से सांठगांठ का आरोप, रातभर चौकी में बिठाया, वीडियो

Fri, 25 Sep 2026 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर हरिसरमन सिंह ने आरोप लगाया है कि शराब तस्करों से सांठगांठ के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय उल्टा उन्हें ही राजपुरा चौकी में बैठाकर रखा।
 

विज्ञापन
Excise inspector assaulted in Chandigarh Police accused of collusion with smugglers made to sit in post overni
पंजाब के एक्साइज इंस्पेक्टर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कस रहे आबकारी एवं कर विभाग के अधिकारियों पर चंडीगढ़ में हमला और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ साहिब में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर हरिसरमन सिंह ने आरोप लगाया है कि शराब तस्करों से सांठगांठ के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय उल्टा उन्हें ही राजपुरा चौकी में बैठाकर रखा।

विज्ञापन



घटना 19 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। पीड़ित एक्साइज इंस्पेक्टर हरिसरमन सिंह चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। उनके अनुसार, शराब तस्करी के दर्जनों मामलों में से 18 मामले चंडीगढ़ से जुड़े हैं। पिछले एक महीने में टीम ने चंडीगढ़ से पंजाब लाई जा रही करीब 300 पेटी अवैध शराब जब्त कर सात मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन


जांच के दौरान सेक्टर-24 स्थित हिमालयन वाइन नामक शराब ठेकेदार कंपनी की संलिप्तता सामने आई थी। लगातार हो रही कार्रवाई से बौखलाए शराब ठेकेदार पहले से उनकी रेकी कर रहे थे। घटना की रात सेक्टर-24 के पास ठेकेदार के कारिंदों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोप
- कार की चाबी निकाली और धक्का-मुक्की की।  
- मोबाइल फोन भी छीन लिया।  
- आईकार्ड दिखाने पर भी चंडीगढ़ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया।  

एसएसपी चंडीगढ़ ने एसीपी सिटी को सौंपी जांच
चौकी से छूटने के तुरंत बाद हरिसरमन सिंह ने घटना की जानकारी पंजाब आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। एसएसपी चंडीगढ़ ने मामले की जांच एसीपी सिटी को सौंप दी है। पूरी घटना को लेकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी रोष है। आबकारी एवं कराधान इंस्पेक्टर यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही इस पूरे मामले में कार्रवाई न होने पर संघर्ष किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed