फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका दिल छू लेगी स्मृति ठाकुर के प्यार और समर्पण की ये कहानी, पढ़ें रोमांटिक लव स्टोरी

Sun, 06 Jan 2019 12:06 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Unique Love Story of Sirmour Girl Samriti Thakur and His Husband Indian Army Soldier Prem Thakur
अनोखी लव स्टोरी
हम आपको सुना रहे हैं एक महिला के अनोखे प्यार और समर्पण की कहानी, जो आपके दिल के तारों को छू लेगी और आप कहेंगे जीवनसाथी हो तो ऐसा।

 
Unique Love Story of Sirmour Girl Samriti Thakur and His Husband Indian Army Soldier Prem Thakur
अनोखी लव स्टोरी
कुछ प्रेम कहानियां बेमिसाल होती हैं। इनके चर्चे सदियों तलक होते हैं। ऐसी कहानियां यादों में बस जाती हैं। ऐसी कहानियों में स्वार्थ नहीं, संघर्ष ज्यादा होता है, लेकिन समर्पित भाव के बूते ये प्रेम कहानियां अपनी मंजिल पा जाती हैं। सेना के नायक प्रेम सिंह ठाकुर की कहानी कुछ ऐसी ही है। सेना का ये जवान स्काई डाइविंग एडवेंचर करते हुए इस कदर घायल हुआ कि व्हील चेयर पर आ गया।
Unique Love Story of Sirmour Girl Samriti Thakur and His Husband Indian Army Soldier Prem Thakur
couple
इस हादसे के बाद उसकी जिंदगी जैसे रूठ गई हो, लेकिन इन विपरीत हालात में इन जवान के ‘प्यार’ ने न इसका साथ छोड़ा, न हाथ। ये जवान आज वेस्टर्न कमांड की निगरानी में चल रहे पारा प्लेजिक रीहेबिलिटेशन सेंटर मोहाली में अपने परिवार के साथ रह रहा है। हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर के नायक प्रेम सिंह ठाकुर सेना की 9 पैराफील्ड रेजीमेंट में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Love Story of Sirmour Girl Samriti Thakur and His Husband Indian Army Soldier Prem Thakur
Couple
26 अप्रैल 2003 को एयरफोर्स स्टेशन हिंडन में ऑल इंडिया एयरफोर्स स्काई डाइविंग एक्युरेसी चैंपियनशिप में प्रेम स्काई डाइविंग कर रहे थे, अचानक बेलेंस बिगड़ा और एक हादसा हो गया। इसमें प्रेम चोटिल हुए और कुछ दिन तक कोमा में चले गए, बाद में वेंटिलेटर पर भी रहे। सरवाइकल इंजरी का शिकार होने के बाद प्रेम 2005 में रीहेबिलिटेशन सेंटर मोहाली आ गए।
विज्ञापन
Unique Love Story of Sirmour Girl Samriti Thakur and His Husband Indian Army Soldier Prem Thakur
COUPLE
प्रेम के स्कूल टाइम की मित्र स्मृति ठाकुर को जब उनके बारे में पता चला तो वह उनसे मिलने मोहाली आई। स्मृति एक कामयाब ब्यूटीशियन हैं, लेकिन प्रेम को इन हालात में देखकर काफी विचलित रहने लगीं। एक साल बाद स्मृति ने फैसला लिया कि वे प्रेम से की गई दोस्ती को अब उसकी पत्नी बनकर निभाएंगी। व्हीलचेयर पर पहुंच चुका प्रेम इस बात के लिए कतई राजी नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed