फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूटर की टंकी, बाइक का इंजन, रेहड़ी के पिछले पहिए और देखो 'सुपर' कार तैयार

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
unique car, super biko car named opl assembled by panipat girl ananya luthra by using garbage
बाईक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
स्कूटर की तेल की टंकी, बाइक के अगले पहिए, रेहड़ी के पिछले पहिए लिए और तैयार कर दी एक कार। आप सोच रहे होंगे ये कैसे हुआ? आइए आपको बताते हैं तरीका।
unique car, super biko car named opl assembled by panipat girl ananya luthra by using garbage
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की अनन्या लूथरा ने। हरियाणा के पानीपत की रहने वाली इस लड़की ने बाइक के इंजन से चलने वाली एक टू-सीटर कार तैयार की है। 3 महीने की मेहनत और केवल 40,000 रुपए की लागत से तैयार की गई कार को पुरानी चीजों को जोड़कर बनाया गया है। इसमें मारुति कार और होंडा बाइक के पुराने पुर्जे भी प्रयोग किए गए हैं।
unique car, super biko car named opl assembled by panipat girl ananya luthra by using garbage
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
अनन्या ने पानीपत में अपने पिता के साथ इस कार को प्रदर्शित किया। अनन्या के इस प्रयास को पानीपत शहर में काफी सराहना मिल रही है। कार में केवल 2 ही लोग सवारी कर सकते हैं। कार के वजन को कम करने के लिए इसमें कार के रिम पहियों के स्थान पर स्पोक व्हील यानी बाईक के टायरों का ही इस्तेमाल किया गया है। अनन्या ने अपनी इस बाइको कार को अपने दादा ओमप्रकाश लुथरा को समर्पित करके 'ओपीएल' नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique car, super biko car named opl assembled by panipat girl ananya luthra by using garbage
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
अनन्या कहती हैं कि आज के दौर में कार भला कौन नहीं चलाना चाहता लेकिन कारों के महंगे दामों के चलते अनेक परिवार ऐसे हैं जो अपने इस शौक और इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाएं भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए अनन्या ने स्क्रैप यानी पुराने वाहनों के पुर्जों से ही कार तैयार करने की सोची।
विज्ञापन
unique car, super biko car named opl assembled by panipat girl ananya luthra by using garbage
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
अनन्या ने बताया कि इसमें फोर स्ट्रोक वाले एक इंजन का इस्तेमाल किया गया है तो एयर कूल इंजन भी लगाया है। इंजन की पावर 12.8 एच.पी. यानी 8000 आर.पी.एम. की है और इंजन 156 सी.सी. का लगाकर इस कार को तैयार किया है। अनन्या के मुताबिक कार 1 लीटर पैट्रोल में 40 किलोमीटर की एवरेज दे रही है। कार में 5 गियर हैं और इसे रियर व्हील को चेन के साथ फ्रंटव्हील के साथ जोड़ा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed