{"_id":"5a5f07914f1c1b84268b4da2","slug":"unemployment-in-india-btech-degree-holders-applied-for-peon-posts-in-karnal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चपरासी के 70 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू देने पहुंचे 10000, BEd, BTech लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी के 70 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू देने पहुंचे 10000, BEd, BTech लाइन में
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आए लोग
देश में बेरोजगारी का आलम देखिए। चपरासी के 70 पदों पर भर्ती के लिए 10 हजार आवेदन आए। इंटरव्यू देने पहुंचे एमए, बीएड और बीटेक डिग्री धारक...
चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आए लोग
हरियाणा के करनाल में ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा में डीसी रेट (कलेक्टर रेट) पर निकली चतुर्थ श्रेणी के 70 पदों पर भर्ती होने के लिए प्रदेशभर के युवक-युवतियों का हुजूम उमड़ा। चपरासी पद के लिए आठवीं पास की योग्यता पर एमए, बीएड, बीटेक डिग्री धारी करीब 10 हजार युवा देने पहुंचे। इतनी भीड़ देखकर प्रशासन के हाथपांव फूल गए और आनन-फानन में भर्ती को स्थगित करना पड़ा।
चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आए लोग
जैसे ही युवकों को भर्ती स्थगित होने की खबर मिली तो भीड़ बेकाबू हो गई और कई युवा ईएसआई सीएमओ की गाड़ी पर चढ़ गए। इसके बाद गाड़ी को धक्का देते हुए कार्यालय से बाहर निकाल लिया और तोड़फोड़ की। गुस्साई भीड़ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और बवाल काटा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी एक्शन में आना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आए लोग
बता दें कि सिविल सर्जन ईएसआई हेल्थ केयर कार्यालय सेक्टर-13 के अधीन आने वाली डिस्पेंसरी और अस्पताल के लिए विभाग की ओर से डीसी रेट पर थर्ड क्लास और फोर्थ क्लास के 116 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 70 पद चपरासी के हैं। प्रदेश सरकार द्वारा थर्ड और फोर्थ क्लास की नौकरी के लिए साक्षात्कार खत्म कर रखा है, ऐसे में 70 पदों के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे आवेदकों को शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था।
विज्ञापन
चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आए लोग
डीसी रेट की यह नौकरी पाने के लिए सुबह से प्रदेशभर के सभी जिलों से हजारों की संख्या में भीड़ पहुंच गई। सुबह से ही सेक्टर 13 की मुख्य सड़क से लेकर ईएसआई कार्यालय तक करीब आधा किलोमीटर लंबी कई लाइनें बन गई। गाड़ियों और अन्य वाहनों से पहुंचे करीब दस की हजार की भीड़ को देखकर प्रशासन की सांसें फूल गई और आनन-फानन में विभाग द्वारा भर्ती को स्थगित कर दिया गया।