फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के पहरे में कैदी ने पूरी की दौड़, SP ने दी थी गोली मारने की चेतावनी

Fri, 17 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 17 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
under trial murder accused boy took part in haryana police recruitment
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती के लिए दौड़ थी। हजारों युवा पहुंचे थे। नजर टिकी एक अंडर ट्रायल कैदी पर। पुलिसवालों ने हथकड़ी खोल दी और कैदी भागने लगा। देखिए, ये रिपोर्ट।
under trial murder accused boy took part in haryana police recruitment
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती दौड़ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थी। यहां खाकी वर्दी की चाह में प्रदेशभर के हजारों युवा हरियाणा पुलिस की भर्ती में शामिल हुए। हालांकि एचएसएससी ने पहले दिन भर्ती के लिए 12 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया था, लेकिन टेस्ट के लिए महज 7 हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। करीब 5 हजार अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से खाकी का क्रेज कम होने को लेकर चर्चाएं भी हुई। हालांकि तकरीबन आधे अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।
under trial murder accused boy took part in haryana police recruitment
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 8 बजे तीन पुलिकर्मी हथकड़ी लगाए अंडर ट्रायल कैदी को लेकर उमरी रोड पहुंचे। पुलिसवालों ने हथकड़ी खोल दी और कैदी जितेंद्र भागने लगा। दरअसल, हत्या की कोशिश के केस में धारा-307 के तहत करीब सवा माह से सोनीपत जेल में बंद जितेंद्र पुलिस भर्ती की फिजिकल स्क्रीनिंग में भाग लेने आया था। आगे दो राइडर दस्ते और पीछे एक पीसीआर थी। ऐसी सिक्युरिटी में जितेंद्र ने 23 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
under trial murder accused boy took part in haryana police recruitment
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
भर्ती में शामिल सोनीपत के धनाना गांव के 23 साल का जितेंद्र भी कैंडिडेट था। उससे एसपी सिमरदीप सिंह ने इस चेतावनी के साथ दौड़ की इजाजत दी कि भागने की कोशिश की तो पुलिस गोली भी चला सकती है। लिहाजा, ऐसी कोई हरकत न करे। पुलिस ने उसकी रनिंग की वीडियोग्राफी भी कराई। उसने अगले फेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जितेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह भी हरियाणा पुलिस में थे। जेल प्रशासन से परमिशन लेकर जितेंद्र ने अप्लाई किया था।
विज्ञापन
under trial murder accused boy took part in haryana police recruitment
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र इकलौता ऐसा कैंडिडेट था, उसका मामला अभी अंडर ट्रायल है। दोषी व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकता। जितेंद्र पर यदि दोष साबित होगा, तो अयोग्य घोषित हो जाएगा। अंडर ट्रायल होने के चलते उसे भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है। सारे टेस्ट क्लियर करके अगर जितेंद्र मेरिट में जगह बनाता है, तो हम कानूनी सलाह के आधार पर उसकी नियुक्ति के संबंध में फैसला करेंगे।
- भारतभूषण भारती, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed