फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ जली तीन भाई बहनों की चिता, छुट्टियां बनीं काल

Sat, 28 May 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(कुरुक्षेत्र) Updated Sat, 28 May 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
funeral of three brother sisters died in kurukshetra road accident
सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गरमी की छुट्टियां नानी के घर बिताने निकले तीन भाई बहनों की मौत बेहद दर्दनाक थी। एक साथ तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो हर आंख नम थी। तस्वीरें।
funeral of three brother sisters died in kurukshetra road accident
सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हादसा, बुधवार देर रात शाहबाद के पास हुआ। सड़क हादसे में तीनों बच्चों व उनके नाना की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। कल तक जो बच्चे गली में हंसते-खेलते नजर आते थे आज उन्हीं का अंतिम संस्कार एक साथ देख हर किसी के दिल पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
funeral of three brother sisters died in kurukshetra road accident
सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गढ़ी गुजरान, इंद्री निवासी श्याम लाल अपनी बेटी को लेने गांव खानपुर जाटान में उसकी सुसराल में आया था। देर शाम लगभग आठ बजे वह अपनी बेटी कविता व उसके चार बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर खानपुर जाटान से अपने गांव की ओर जा रहा था। त्यौड़ा गांव से जीटी रोड पर बायीं ओर जाने की बजाय वह दायीं दिशा में लिंक रोड पर पीपली की ओर चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of three brother sisters died in kurukshetra road accident
सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह त्योड़ा थेह के पास पहुंचा तो पीपली की ओर से आ रही वैगनआर गाड़ी ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार सभी नीचे गिर गए और श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोहते यश व वंश और दोहती यशिका को मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया जबकि कविता व वंशिका उर्फ प्रिया आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
funeral of three brother sisters died in kurukshetra road accident
सड़क हादसे में मारे गए तीन भाई बहनों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को ही पुलिस तीनों बच्चों व उनके नाना के शवों को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र ले गई। जहां से पोस्टमार्टम के बाद श्याम लाल के शव को गढ़ी गुजरान ले जाया गया व तीनों भाई-बहनों के शवों का खानपुर जाटान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक भारत भूषण निवासी लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed