{"_id":"5ac72fcc4f1c1bf5618b5c8c","slug":"unbelievable-things-found-in-lady-hospital-female-foeticide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला के अस्पताल से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महिला के अस्पताल से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Sun, 22 Apr 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सक
देखिए इस महिला के अस्पताल से ऐसी-ऐसी चीजें मिली कि देखने वालों के होश उड़ गए। पुलिस को भी समझ नहीं आया कि ये सब क्या है।
महिला चिकित्सक
मामला मोहाली के खरड़ का है। हरियाणा सेहत विभाग के डाक्टरों की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खरड़ बस स्टैंड के निकट एसके अस्पताल में दबिश दी। इस दौरान अस्पताल की संचालिका को एक महिला का गर्भपात करते रंगे हाथों दबोच लिया। गर्भपात का केस देखकर अंबाला के डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल खरड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सुरिंदर सिंह को फोन पर सूचना दी।
doctor arrested
सूचना पाकर सीएमओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही सेहत विभाग ने पीसीपी, एनडीटी एक्ट 3, 4, 5, 6, 18, 23 रूल 11 व आईपीसी की धारा 420,120 बी व एमटीपी एक्ट की धारा 3,4,5, आईएमसी एक्ट 15(2) 15(3) के अधीन एसके अस्पताल की संचालिका सरबजीत कौर, दलाल बलबीर कौर और गर्भपात कराने वाली महिला परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत खरड़ सिटी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant
गर्भवती महिला के माध्यम से विभाग ने बिछाया जाल
अंबाला के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर विपिन भंडारी ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना थी कि खरड़ बस स्टैंड के निकट एसके अस्पताल में अवैध तौर पर गर्भ की जांच की जाती है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने एसके अस्पताल की महिला दलाल बलबीर कौर से एक चार महीने की गर्भवती महिला की जांच करवाने के लिए 18 हजार रुपये में डील की। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जाल बिछाकर गर्भवती महिला को बलबीर कौर के साथ खरड़ एसके अस्पताल भेज दिया।

money
दलाल महिला को दिए नोटों के नंबर नोट थे
योजना के अनुसार, इस महिला ने दलाल बलबीर कौर को 18 हजार रुपये दे दिए, जिनके नंबर पहले ही डॉक्टरों की टीम ने नोट कर लिया था। दलाल बलबीर कौर ने 12 हजार रुपये अस्पताल की संचालिका सरबजीत कौर को देने के बाद छह हजार रुपये खुद रख लिए। पैसे के बंटवारे के बाद अंबाला स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों की टीम (जिसमें डॉक्टर विपिन नोडल अफसर, डॉक्टर बीबी लाला कंसलटेंट मौलाना और डॉक्टर विजय वर्मा एसएमओ सिविल अस्पताल अंबाला सिटी) ने अस्पताल में रेड कर दी।