{"_id":"58df35f84f1c1bc20463f56f","slug":"uidai-aadhar-card-adhar-card-is-must-to-open-bank-account-from-1-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब ये सभी काम करने के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है, बनवा लो वरना पछताओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ये सभी काम करने के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है, बनवा लो वरना पछताओगे
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो जल्दी से बनवा लीजिए, क्योंकि एक अप्रैल से आधार कार्ड के बिना आप एक जरूरी काम नहीं कर पाएंगे।
aadhar card
दरअसल, केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक एक अप्रैल से बिना आधार कार्ड बैंक में किसी भी तरह का खाता नहीं खुलेगा। यह जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दी गई। प्रशासन की ओर से नए वित्तीय वर्ष में सात बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। उनमें से यह बदलाव काफी अहम है। इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
पैन
बता दें कि केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड को इनकम टैक्स से लेकर पेन कार्ड अप्लाई करने के लिये भी जरूरी कर दिया है। दरसल सरकार यूनिक आईडेंटिटीफिकेशन नंबर को लोगों की सभी जरूरतों का आधार बनाना चाहती है। अब ये सिर्फ व्यक्ति की पहचान और घर का पता बताने तक ही सीमित नहीं रह गया है। सरकार आधार के जरिये लोगों तक बुनियादी चीजे पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीपेड सिम
- फोटो : file
सरकार की इस योजना कि तहत अब आपको सिम कार्ड लेने के लिये भी आधार की जरूरत होती है। अब सिर्फ आधार कार्ड जमा कर के आप ढेरों डॉक्यूमेंट देने से बच सकते हैं। अगर आप अपना इनकम टैक्स भरना चाहते हैं, तो आप को आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है, वो अपना आईटीआर आधार इनरोलमेंट नंबर से भर सकते हैं। आधार के बिना आईटीआर को वैध नहीं माना जायेगा।
विज्ञापन
epfo
अगर आप को पेन कार्ड के अप्लाई करना है, तो आप के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2017 से ये नियम सभी पर लागू हो जाएगा। प्रोविडियेंट फंड के जरिये मिलने वाली पेंशन के लिये अब से आधार कार्ड जरूरी हो गया है। सभी पेंशनर्स से आधार नंबर जमा करने के लिये कहा गया है। रेलवे टिकट बुकिंग के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आप आधार नंबर के जरिये रेलवे टिकट बुक करवा सकते हैं।