फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया नामधारी समुदाय की मां चंद कौर के मर्डर का पूरा सच

Tue, 05 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 05 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
truth of Mata Chand Kaur murder in ludhiana
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala
नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर (90) के मर्डर का पूरा सच सामने आ गया है। वारदात पूरी रेकी के बाद की गई।
truth of Mata Chand Kaur murder in ludhiana
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala
दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा होम वर्क किया था। तभी वे माता पर गोलियां दाग कर आसानी से फरार हो गए। शाम तक पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नामधारी मुख्यालय के साथ वाली सुनसान सड़क को चुना। इस सड़क पर आवाजाही काफी कम रहती है। माता चंद कौर अक्सर अकादमी में आती रहती थीं और उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता था। हत्यारों ने इसी का फायदा उठाया। 
truth of Mata Chand Kaur murder in ludhiana
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala

हमलावर पिछली सड़क से ही तेजी से फरार हो गए। वारदात की जगह पर कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा है, इसकी पुष्टि विश्व नामधारी संगत के प्रधान सुरिंदर सिंह ने की। वारदात के दौरान माता चंद कौर के साथ क्लब कार का चालक और माता का सेवक करतार सिंह व एक सेविका सीतो थे। अकादमी के गेट के बाहर खड़े युवकों ने जैसे ही माता जी माथा टेकना चाहा, करतार ने क्लब कार को धीरे कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने माता जी पर नजदीक से गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
truth of Mata Chand Kaur murder in ludhiana
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala

सतगुरु प्रताप सिंह अकादमी के प्रिंसिपल अनिल तनेजा ने कहा कि सोमवार को नए सत्र का पहला दिन था। इसलिए अकादमी में धार्मिक आयोजन किया गया था। माता चंद कौर उसी में हिस्सा लेने के लिए अकादमी में आई थीं। वे वहां पर करीब पंद्रह मिनट तक रहीं। अकादमी की टीचर का कहना है कि माता सुबह सुबह भी एक बार अकादमी में आकर मुआयना कर चुकी थीं, फिर करीब दस बजे धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने आईं। वे अकादमी के हर समारोह में आतीं थीं।

विज्ञापन
truth of Mata Chand Kaur murder in ludhiana
माता चंद कौर की हत्या - फोटो : amar ujala

माता चंद कौर पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी ध्रुमन निंबले के नेतृत्व में श्री भैणी साहिब और एसपीएस अस्पताल को छावनी में बदल दिया गया। श्री भैणी साहिब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में भी पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम किए। डीजीपी कानून व्यवस्था एचएस ढिल्लों ने भी मौके का दौरा किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed