पेट्रोल पंपों के द्धारा यह चोरी इतने शातिर तरीके से की जाती है, कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका तेल चोरी हो गया है। अब से इन बातों का जरुर रखें ध्यान
2 of 13
हमीरपुर पेट्रोल पंप
- फोटो : SELF
पूरे देश में तमाम पेट्रोल पंपों पर ग्राहक रोज ही ठगे जाते हैं और पूरा पैसा देने पर भी आपको कम पेट्रोल मिलता है। देश भर के पेट्रोल पंप पर इन दिनों छापेमारी की जा रही है।
3 of 13
छापेमारी के बाद मिली चिप
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंपों में हेराफेरी करने को लगी चिप पकड़े जाने के बाद अब पंजाब की आर्थिक राजधानी के पंपों की भी जांच की जा रही है। बुधवार को भी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नेतृत्व में माहिरों ने चंडीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंपों की जांच की। खुद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक गीता ने पंपों की पड़ताल की।
4 of 13
चंडीगढ़ के आठ पेट्रोल पंपों की चेकिंग
उत्तर प्रदेश में हुए पेट्रोल पंप चिप घोटाले को लेकर यूपी की टीम आशंका जाहिर की है कि इस घोटाले के तार लुधियाना से भी जुड़े हो सकते हैं। नतीजतन लुधियाना में भी टीम गठित कर पंपों की जांच की जा रही है।
बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।