फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक के नीचे आने से पिचक गई कार, देखें क्या हुआ हाल

Thu, 01 Jun 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 Three Injured In Truck Accident Karnal
road accident
 दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया, नतीजा ये हुआ कि कार उसकी चपेट में आ गई, ट्रक के नीचे आने से कार पिचक गई।
 Three Injured In Truck Accident Karnal
car accident
नेशनल हाइवे नंबर 1 पर स्थित करनाल के नमस्ते चौक पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। अम्बाला से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दूसरा ट्रक एक कार पर पलट गया। कार पिचक गई और उसमें सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।
 Three Injured In Truck Accident Karnal
car accident
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक अम्बाला से दिल्ली की तरफ जा रहा था। वह अचानक से अनियंत्रित हो गया और एक अन्य ट्रक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर क्रास कर दूसरी दिशा में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Three Injured In Truck Accident Karnal
car accident
वहां सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मारी और बिजली के खंभे तोड़ दिए। ट्रक का क्लीनर गगन बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक कार पर गिरने लगा तो आंखें बंद हो गई दोनों की अनियंत्रित ट्रक के टक्कर मारने के बाद दूसरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार में अजय और उसका पुत्र आयुष सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
 Three Injured In Truck Accident Karnal
road accident
 उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र दोनों जख्मी हैं। बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी।  हादसे के बाद घबराए हुए आयुष ने बताया कि जब ट्रक पलटता हुआ उनकी कार पर आकर गिरने लगा तो कुछ पल के लिए लगा कि आज जिंदगी का आखिरी पल है। डर के मारे हम दोनों की आंखें बंद हो गई, लगा जिंदगी खत्म हो गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed