फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 साल पुराने तालाब की खुदाई में निकली ऐसी चीज, देखकर आंखें फटी रह गईं

Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
three alive hand grenade bomb foundb
तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले
300 साल पुराने तालाब की खुदाई चल रही थी कि एक ऐसी निकली सामने आई,​ जिसे देखकर आंखें फटी रही गई और लोगों में हड़कंप मच गया, देखिए।
three alive hand grenade bomb foundb
तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले - फोटो : demo photo
घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। गांव रावलधी में तालाब की सफाई के दौरान शनिवार को तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। शाम को मधुबन से इंचार्ज सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे चार सदस्यीय बम निरोधक दस्ता पहुंचा और उसने तीनों बमों में ब्लास्ट कर इन्हें डिफ्यूज किया।
three alive hand grenade bomb foundb
तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले - फोटो : demo photo
मामले में दादरी सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि तीनों हैंड ग्रेनेड जिंदा थे। इन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है। फोरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद पता लगाया जाएगा कि ये ग्रेनेड सेना की किस बटालियन की किस टुकड़ी को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
three alive hand grenade bomb foundb
तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले - फोटो : demo photo
मिली जानकारी के अनुसार, गांव रावलधी स्थित बाबा न्याराम दास मंदिर के पीछे स्थित 300 साल पुराने जोहड़ में गत तीन माह से सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई के दौरान जेसीबी की सहायता से ग्रामीणों ने करीब 12 फीट तक जोहड़ की मिट्टी निकाली थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मिट्टी में ग्रामीणों ने एक बोरी में कुछ लिपटा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
three alive hand grenade bomb foundb
तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले
बोरे को खोलकर देखा तो उसमें तीन हैंड ग्रेनेड मिले। शुरूआत में मिट्टी में पूरी तरह सने होने के कारण कोई हैंड ग्रेनेड को पहचान नहीं सका, लेकिन वहां मौजूद गांव के एक फौजी ने इनकी पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंच हैंड ग्रेनेड को भीड़ से दूर रेत के ढेर में रखवा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो ग्रेनेड केवल सेना या अर्द्घसैनिक बलों के पास ही होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed