सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव जैसे ही नंदगांव पहुंचे कोहराम मच गया। देखिए हादसा कितना दर्दनाक था?
2 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, भिवानी में कलानौर-आंवल सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव जैसे ही नंदगांव पहुंचे कोहराम मच गया। सन्नाटे के बीच रुदन की आवाजें हर दिल को मानो बींध रही थी।
3 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गम में डूबे परिजनों की हालत ऐसी थी कि गाड़ी से शव घर तो ले ए मगर उतारने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। आखिरकार बिना गाड़ी से उतारे ही शवों को अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया। गमगीन माहौल में पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
4 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
नंदगांव निवासी कपिल ने हाल ही में गाड़ी खरीदी थी। इसी कारण वह परिवार के साथ गुडग़ांव में माता शीतला की पूजा करने गया था। कपिल के साथ उसकी पत्नी, मां रामकली, दादी चावली देवी, चाची ज्योति, भतीजा मानव, चाचा नरेंद्र व दो अन्य महिलाएं थीं।
5 of 11
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
वापसी में कलानौर के पास सड़क हादसे में पांचों की मौत हो गई। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शव गांव पहुंचे। शवों को ले जाने के लिए अर्थियां बनाई गई लेकिन शवों को घर उतारे बिना ही सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।