अपने जैसे 20 और महाबली तैयार कर रहे हैं खली, यहां देखिए
द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा अब पंजाब में अपने जैसे 20 और महाबली तैयार करने में जुट गए हैं। यकीन न हो तो यहां देखिए।
अपने जैसे 20 और महाबली तैयार कर रहे हैं खली, यहां देखिए
खली ऐसे महाबली तैयार करना चाहते हैं, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाकर देश का नाम रोशन करें। जालंधर के रामा मंडी से होशियारपुर के रास्ते पर डेढ़ एकड़ की जगह में खुली खली की एकेडमी में युवाओं को डब्ल्यूडब्ल्यूई की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस एकेडमी में 20 युवकों ने दाखिला लिया है। खुद खली युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
अपने जैसे 20 और महाबली तैयार कर रहे हैं खली, यहां देखिए
दलीप सिंह राणा ने कहा कि उनकी एकेडमी को शुरू हुए 5 माह का समय हो चुका है। एकेडमी की शुरुआत में विदेशी कोच को बुलाया गया था। कोच ने तीन महीने तक एकेडमी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा उनकी टीम और वे खुद खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे खिलाड़ियों को कोचिंग देने का काम शुरू होता है। यह शाम 5 बजे तक चलता है।
अपने जैसे 20 और महाबली तैयार कर रहे हैं खली, यहां देखिए
खली ने कहा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई की कोचिंग लेने के लिए पहले 20 साल की उम्र वाले युवाओं को मौका दिया गया है। इस खेल में काफी ताकत की जरूरत होती है, इसलिए नौजवानों को शामिल किया गया है।
अपने जैसे 20 और महाबली तैयार कर रहे हैं खली, यहां देखिए
खली ने कहा कि शुरुआत में युवाओं को आम ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें कड़ी ट्रेनिंग के लिए तैयार किया जाता है। एकेडमी में युवाओं के रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है।