फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US आर्मी में शामिल देश की पहली सिख बेटी को सलाम, कड़े संघर्ष की कहानी

Tue, 21 Feb 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
the first indian sikh lady ranbir kaur joined united states army, life profile and secrets
पहली सिख बेटी रणबीर कौर ने ज्वॉइन की अमेरिकी सेना
मिलिए इस बहादुर सिख बेटी से, जिसने अमेरिकी सेना में शामिल होकर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।
the first indian sikh lady ranbir kaur joined united states army, life profile and secrets
पहली सिख बेटी रणबीर कौर ने ज्वॉइन की अमेरिकी सेना
रणबीर कौर भारतीय मूल की पहली सिख युवती है, जो अमेरिकी सेना में शामिल हुईं। रणबीर कौर का जन्म पंजाब के जालंधर के गांव निज्जरन में हुआ। सात साल की आयु में 1990 में पिता महान सिंह को मिले ग्रीन कार्ड के बाद वह अमेरिका पहुंची। रणबीर कौर का बचपन कैलिफोर्निया के अर्लीमार्ट नामक शहर में गुजरा, जहां से उसने 2001 में डेलानो नामक निकटतम शहर में स्थित 9वीं कक्षा में हाई स्कूल में द‌ाखिला लिया।
 
the first indian sikh lady ranbir kaur joined united states army, life profile and secrets
पहली सिख बेटी रणबीर कौर ने ज्वॉइन की अमेरिकी सेना
रणबीर कौर ने अमेरिका में रंगभेद समेत कई बाधाओं का सामना किया। अमेरिका आर्मी में शामिल होने की कोशिशों को यूएस नागरिकता हासिल करने से भी जोड़ा गया और उसका माखौल उड़ाया गया, लेकिन रणबीर कौर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने इन सब बाधाओं को पार करते हुए रणबीर ने 2003 में यूएस आर्मी को ज्वाइन किया। यहां उन्होंने कठिन आर्मी ट्रेनिंग हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
the first indian sikh lady ranbir kaur joined united states army, life profile and secrets
पहली सिख बेटी रणबीर कौर ने ज्वॉइन की अमेरिकी सेना
रणबीर कौर ने अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस शहर में 2005 में आए भयावह कैटरीना(तूफान) में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्होंने बेहतरीन जांबांजी का परिचय देते हुए गुरुद्वारे के आसपास के कई नागरिकों की जान बचाई साथ ही तूफान में तबाह हुए गुरुद्वारे से उन्होंने धार्मिक गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकाला। पंजाब की इस शेरनी बेटी पर विख्यात भारतीय लेखक खुशवंत सिंह ने ब्लॉग 'मिस सिंह इन एक्शन' लिखा है।
विज्ञापन
the first indian sikh lady ranbir kaur joined united states army, life profile and secrets
पहली सिख बेटी रणबीर कौर ने ज्वॉइन की अमेरिकी सेना
रणबीर कौर ने अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे कठिन मिशन माने जाने वाले अफगानिस्तान और इराक में यूएस आर्मी भी ओर से भी हिस्सा लिया और कई बार अपनी जांबांजी का परिचय दिया। इराक मिशन के दौरान वे घायल भी हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें अमेरिका वापस भेजा गया। ठीक होने के बाद रणबीर कौर इराक में वापस अपनी यूनिट को ज्वाइन किया और इराकी मिशन में बनीं रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed