तस्वीरें: पिंजौर में तेंदुए ने बछड़े को मारा, ग्रामीणों में फैली दहशत
पिंजौर ब्लॉक के गांव बुर्ज में रविवार देर रात तेंदुए ने बछड़े हमला कर उसे मार दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव बुर्ज निवासी रमेश, पुनीत भार्गव, प्रवीन, हरीश, गौरव ने बताया कि रविवार देर रात बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
तस्वीरें: पिंजौर में तेंदुए ने बछड़े को मारा, ग्रामीणों में फैली दहशत
खूंटे से बंधे बछड़े को वह करीब 15 फुट तक खींच कर ले गया। रस्सी से बंधे होने के कारण आगे नहीं ले जा पाया। तेंदुए ने बछड़े की गर्दन और पीठ को बुरी तरह नोच डाला। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज आ रही थी, लेकिन बछड़े के चिल्लाने की आवाज नहीं आई।
तस्वीरें: पिंजौर में तेंदुए ने बछड़े को मारा, ग्रामीणों में फैली दहशत
इस कारण उन्होंने रात में उठ कर नहीं देखा। सुबह जब बाड़े में गए तो देखा की बछड़ा मरा पड़ा है। वहीं पर तेंदुए के पंजों के निशान भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास अक्सर तेंदुआ देखा जाता रहा है। पहले भी तेंदुए ने कई कुत्तों की जान ली है। पिछले वर्ष भी तेंदुए ने नील गाय पर हमला कर उसे मार दिया था।
तस्वीरें: पिंजौर में तेंदुए ने बछड़े को मारा, ग्रामीणों में फैली दहशत
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले गांव के पास खेत में बैठे तेंदुए की फिल्म बनाई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुए ने जानवरों पर हमला करने के बाद वह इंसानों को भी अपना निशाना बनाए। प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें तेंदुआ के आतंक से बचाया जाए।
तस्वीरें: पिंजौर में तेंदुए ने बछड़े को मारा, ग्रामीणों में फैली दहशत
वन विभाग कर्मी ने की पुष्टि: मौके पर पहुंचे वन विभाग के गार्ड रामकेश ने बताया कि जिस प्रकार से बछड़े पर हमला हुआ है और गर्दन पर दांतों के निशान हैं। उससे इस बात की पुष्टि होती है कि कि बछड़े की मौत तेंदुए के हमले के कारण ही हुई है। इसके अलावा वहां पर तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं।