{"_id":"58ae9fee4f1c1b635fb22f52","slug":"tension-and-highalert-on-punjab-haryana-border-due-to-inld-agitation-for-syl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SYL: इधर इनेलो तैयार उधर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर टेंशन देखिए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL: इधर इनेलो तैयार उधर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर टेंशन देखिए हालात
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल की खुदाई के लिए उधर इनेलो की तैयारी पूरी है और उधर बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस चौकस हैं। टेंशन का माहौल बना हुआ है और हालात बिगड़ने के आसार हैं।
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
वहीं अबांला सिटी स्थित देवी नगर सब्जी मंडी ने इनेलो का जल युद्ध सम्मेलन चल रहा है। इसमें अभी तक लाखों लोग कस्सी और फावड़े लेकर पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला भी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं का चेतावनी दे रखी है कि वे सब्जी मंडी से बाहर निकलने की कोशिश न करें।
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
अम्बाला कैंट से लेकर शम्भू बॉर्डर तक जगह जगह नाके लगे हुए हैं। बॉर्डर पूरी तरह से सील है। पंजाब फोर्स और हरियाणा पुलिस की 19 कंपनियां तैनात हैं। स्पेशल फोर्स को भी लगाया लगाया है। पंजाब जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील है। वहीं अंबाला से राजपुरा नेशनल हाइवे भी बंद है। ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि भारी संख्या में इनेलो वर्कर व किसान अंबाला में कस्सी व फावड़े लेकर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब घग्गर सराय की ओर कूच करेंगे। वहीं, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हर संभव इंतजाम किए हुए हैं। 10-10 फुट ऊंचे बैरिकेड्स और कंटीली तार लगाई हैं। दोनों तरफ के शासन की कोशिश है कि इनेलो वर्कर पंजाब के बॉर्डर में न घुस पाएं।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
इनेलो की ओर से एसवाईएल नहर खोदने के एलान के मद्देनजर बुधवार को सुरक्षा प्रबंध कडे़ करते हुए शंभू इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह ही शंभू की चैनसन हवेली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, घुड़सवार पहुंच गए, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया। चैनसन हवेली में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल के जवान पहुंचे हैं।