घटिया खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेजबहादुर के साथ उनके परिवार को अब किस तरह की मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, यह उनकी पत्नी ने एक वीडियो में बताया।
2 of 7
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
दरअसल, तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें वह रो-रोकर लोगों से गुहार लगा रहीं है और कह रहीं है कि उनकी 3 दिन से पति से बात नहीं हुई है। वह कह रही हैं कि उनके पति ने ऐसा क्या किया है, जो उनसे बात तक नहीं करने दी जा रही है।
3 of 7
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
वीडियो में शर्मिला सेना के अधिकारियों से अपील न करके लोगों से अपील कर रही हैं कि वह इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएं। शर्मिला ने अपने वीडियो में लोगों से तेज बहादुर का साथ देने की अपील की।
4 of 7
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में शर्मिला ने कहा कि बीएसएफ तेज बहादुर की मंजूर हो चुकी वीआरएस की अर्जी को अटकाकर बैठ गई है। उसका फोर्स के अंदर सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर उसे अकेला छोड़ दिया गया और बाकी जवानों को बाहर ले गए।
बता दें कि तेजबहादुर ने हाल ही में फेसबुक पर वीडियो डालकर सनसनी फैला दी थी कि जवानों को बेहद घटिया खाना मिलता है। उन्हें चाय के साथ जले हुए परांठे खाकर गुजारा करना पड़ता है।