Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From 'Operation Sindoor' to space, the youth will witness India's strength.

Chandigarh News: ऑपरेशन सिंदूर से अंतरिक्ष तक, युवाओं को दिखेगी भारत की ताकत

Tue, 10 Nov 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
From 'Operation Sindoor' to space, the youth will witness India's strength.
चंडीगढ़। लेक क्लब में 13 से 15 नवंबर तक 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया इसका उद्घाटन करेंगे। इस बार की थीम ''''ए डिकेड ऑफ सर्विंग द यूथ ऑफ पंजाब एंड इंडिया'''' है। फेस्टिवल में ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हथियारों सहित भारतीय सेना के पुराने और आधुनिक हथियार प्रदर्शित किए जाएंगे। परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं से संवाद, पैनल चर्चा, सैन्य पेंटिंग, डाक टिकट, युद्ध आधारित फिल्में, क्षेत्रीय नृत्य, क्लैरियन कॉल थिएटर और विंटेज कारों की प्रदर्शनी आकर्षण होंगे। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 14 नवंबर को दोपहर 12:40 से 1:45 बजे तक फाइटर पायलट से अंतरिक्ष यात्री बनने के सफर पर चर्चा करेंगे। दोपहर 2:15 से 3:15 बजे तक अंतरिक्ष युद्ध की चुनौतियों पर भी संवाद होगा।
विज्ञापन


तीन दिन में इन विषयों पर होगी चर्चा
13 नवंबर: उद्घाटन समारोह, ईरान-इजरायल संघर्ष, बाबा दीप सिंह शहीद और मक्का समझौते के सुरक्षा पर प्रभाव पर चर्चा।
14 नवंबर: रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत की सुरक्षा, शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष संवाद और स्पेस वारफेयर।
15 नवंबर: समुद्री रणनीतिक मार्ग, रक्षा विनिर्माण और भारत की वैश्विक व्यापारिक रणनीति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed