फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर

Thu, 07 Jan 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्‍ध, सेना मोर्चे पर

suspicious man in army uniform in gurdaspur after pathankot terror attack

पठानकोट आतंकी हमले के बाद गुरदारसपुर में सेना की वर्दी में दो संदिग्‍ध देखे गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाल लिया। सर्च अभियान जारी है। देखिए तस्वीरें। रिपोर्टः हितेन्द्र शर्मा

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्‍ध, सेना मोर्चे पर

suspicious man in army uniform in gurdaspur after pathankot terror attack

गुरदासपुर के मुकेरियां रोड पर पड़ते गांव पंधेर में गन्ने के खेतों में दोनों संदिग्ध दिखाई दिये। जिन्होंने आर्मी की वर्दी पहनी हुई थी और उनकी कद काठी करीब छह फिट से ज्यादा थी। उन्होने बताया कि उक्त आर्मी वर्दी पहने व्यक्तियों ने अपना मुंह तथा सिर काले रंग के कपड़े से पूरी तरह से ढंका हुआ था और पैरों में लांग लैदर के शूज पहने हुए थे और आंखों में स्पेशल किस्म की चश्मे थे।

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्‍ध, सेना मोर्चे पर

suspicious man in army uniform in gurdaspur after pathankot terror attack

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस और आर्मी ने घटना स्थल पर पहुंचकर गन्ने के खेतों को चारों और से घेर लिया। सेना के आला अधिकारियों तथा एसएसपी गुरदासपुर एवं डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने मौके पर पहुंचकर सतनाम और रजिंदर से बातचीत कर दिखायी दिये संदिग्ध व्यक्तियों के पहनावे तथा उनके बारे में अन्य जानकारी हासिल की और फिर तुरंत सेना को आदेश देने के बाद उक्त पूरे इलाके को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्‍ध, सेना मोर्चे पर

suspicious man in army uniform in gurdaspur after pathankot terror attack

जानकारी देते हुए गांव पंधेर निवासी सतनाम सिंह तथा उसका भतीजा रजिंदर सिंह ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक दो व्यक्ति पास के गन्ने के खेतों में से बाहर निकले। सतनाम और रजिंदर ने बताया कि जैसे ही उक्त लोगों ने उनकी ओर देखो तो वह देखने के महज कुछ ही समय के बाद वह गन्ने के खेत में फिर से गायब हो गये।

विज्ञापन

गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्‍ध, सेना मोर्चे पर

suspicious man in army uniform in gurdaspur after pathankot terror attack

दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें देखने के बाद वे वहां से घबरा कर भाग निकले और उन्हें तुरंत गांव के सरपंच को घटना के बारे में सूचना दी। सरपंच ने पास के थाने में इतलाह की। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारी मात्रा में पुलिस बल उन खेतों के पास पहुंचा। सेना के अधिकारी भी अपने जवानों के साथ पहुंचे और आकर मोर्चा संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed