सुषमा स्वराज वैलेंटाइन डे को जन्मीं और मां-बाप के खिलाफ जाकर किया प्रेम विवाह, फिल्मी थी लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के बारे में एक भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं 'दमदार नेता शानदार वक्ता'
सुषमा स्वराज के पति का नाम स्वराज कौशल है। दोनों का प्यार पंजाब यूनिवर्सिटी में परवान चढ़ा था। 13 जुलाई 1975 को इन्होंने शादी कर ली। उनकी एकमात्र संतान बांसुरी कौशल हैं, जो ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक और इनर टेम्पल से कानून की डिग्री ले चुकी हैं। अपने पिता की भांति वे भी आपराधिक मामलों की वकील हैं और दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।
ये भी पढ़ें: ...और जब आखिरी बार सुषमा स्वराज आईं थीं अपने मायके, तो भाई-भाभी से जताई थी ये ख्वाहिश
ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के मुरीद थे लाल कृष्ण आडवाणी, कहते थे- मुझे उनसे कॉम्प्लेक्स है, बेहद दिलचस्प किस्सा
मुलाकातों के दौरान ही दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ और दोनों ने आगे चलकर शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि सुषमा और स्वराज को शादी करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े। क्योंकि दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि वो दौर तब का था, जब बेटियों को पर्दे के पीछे रखा जाता था। प्रेम विवाह करना तो दूर, होने वाले दूल्हे की शक्ल भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन सुषमा स्वराज ने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे परिवार को मनाकर शादी रचाई।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में जाना चाहती थीं सुषमा स्वराज, पर एक नियम बना अड़चन और अधूरा रह गया सपना