{"_id":"58119e2d4f1c1b6c1ebc18e6","slug":"sunny-leone-dance-with-haryanvi-singer-sapna-chaudhary-on-a-stage-watch-here-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब एक स्टेज पर नाचीं सिंगर सपना और सन्नी लियोनी, देखिए वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब एक स्टेज पर नाचीं सिंगर सपना और सन्नी लियोनी, देखिए वायरल वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्नस्टार से अभिनेत्री बनी सन्नी लियोनी और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब एक ही गीत पर थिरकी तो स्टेज पर आग लगनी स्वाभाविक थी। देखिए, वीडियो।
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
दरअसल, रागिनी गाकर विवादों में आई हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी दीपावली पर अपना एक नया वीडियो लॉन्च करने वाली हैं। इससे पहले सपना का एक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपना को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी क एक साथ डांस करते दिखाया गया है।
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
हालांकि यह वीडियो एडिटिड है, लेकिन इसे एक प्रोग्राम का बताकर डाला गया है। इस वायरल वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि लग रहा है सच में ये दोनों एक मंच पर प्रस्तुति दे रही हैं। आजकल सपना चौधरी अपने गाने की प्रोमोशन भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।