फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड को खूब भा रहा ये 'सुसाइड टॉवर', 99 फिल्मों की शूटिंग हुई यहां, आमिर खान भी आएंगे

Mon, 06 Jan 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Jan 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Suicide Tower of Sukhna Lake Chandigarh Favourite Shooting Spot for Bollywood
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड को देश में मौजूद एक 'सुसाइड टॉवर' इतना पसंद आ रहा है कि यहां साल 2019 में 99 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है और शूटिंग आगे भी जारी रहेगी।
Suicide Tower of Sukhna Lake Chandigarh Favourite Shooting Spot for Bollywood
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की शान सुखना लेक की,जो आज बॉलीवुड के लिए हॉट स्पॉट बन गई है। वर्ष 2019 में 99 बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग चंडीगढ़ में की गई। इन फिल्मों में 60 फीसदी दृश्य सुखना लेक पर फिल्माए गए। 25 फीसदी दृश्य प्लाजा और 15 फीसदी रॉक गार्डन में फिल्माए गए। सुखना लेक सिटी ब्यूटीफुल में हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तहलटी में स्थित एक ऐसा सरोवर है, जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को बरबस अपनी ओर खींच लेती है। यह झील वर्ष 1958 में 3 किलोमीटर क्षेत्र में बरसाती झील सुखना खाड (चोई) को बांध कर बनाई गई थी।
Suicide Tower of Sukhna Lake Chandigarh Favourite Shooting Spot for Bollywood
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो
इस झील का बॉलीवुड भी खूब दीवाना है। बड़े स्टारों को लेकर बनाई जा रही इन फिल्मों की शूटिंग के 60 फीसदी दृश्य सुखना झील पर फिल्माए गए। इसके लिए फिल्म निर्माताओं की ओर से शहर के पर्यटन विभाग और डीसी ऑफिस के साथ वन विभाग के द्वारा एनओसी ली गई। विभागों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के बड़े बड़े फिल्म निर्माताओं की ओर से शहर का दिल कहे जाने वाले सतारा प्लाजा और रॉक गार्डन में शूटिंग के लिए आवेदन किया गया था। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2020 के लिए फिल्मों की शूटिंग को लेकर विभाग कार्य योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है सुखना

Suicide Tower of Sukhna Lake Chandigarh Favourite Shooting Spot for Bollywood
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो
सुसाइड टावर: सुखना पर स्थित सुसाइड टावर बॉलीवुड को खास पसंद है। कई साल पहले इस टावर पर चढ़कर झील में कई लोग कूद जाते थे, जिसके बाद इसका नाम सुसाइड टावर रख दिया गया, लेकिन अब यूटी प्रशासन के निर्देश पर टावर के जरिए झील का जल स्तर मापा जाता है।

पीपल का पेड़: सामान्य सा पीपल का पेड़ खास कैसे हो सकता है। इसके पीछे की बात यह है कि जब चंडीगढ़ वजूद में भी नहीं था तब से सुखना पर पीपल का यह पुराना पेड़ है। सुखना प्रबंधन की तरफ से इसकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाते हैं।

शिकारा राइड: शिकारा राइड का नाम सुनते ही जहन में कश्मीर का नाम आता है, लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से सुखना में भी शिकारा राइड का इंतजाम किया गया है। कश्मीर में डल झील के कुछ दृश्यों को सुखना के शिकारा में फिल्माया गया है।
विज्ञापन

2019: गुड न्यूज का रहा दबदबा

Suicide Tower of Sukhna Lake Chandigarh Favourite Shooting Spot for Bollywood
सुखना लेक - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2019 में चंडीगढ़ शहर में अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज के भी कुछ दृश्य फिल्माए गए। इसके अलावा आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और शाहिर कपूर की जर्सी की शूटिंग सुखना, सतारा प्लाजा और रॉक गार्डन में की गई।

2020: आमिर रहेंगे शहर में
पर्यटन विभाग और डीसी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार 2020 में बॉलीवुड के दो बड़े स्टार अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आएंगे। आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आएंगे। 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने वाले शाहिद कपूर भी अपनी फिल्म जर्सी की शूटिंग सेक्टर- 22 के गार्डन में कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed