एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें
एक घर से एक साथ चार लाशें निकली तो देखने वालों की रूह कांप उठीं। हर किसी की आंखों में आंसू थे और दिमाग में एक सवाल कि ऐसा क्यों हुआ? तस्वीरें।
एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें
मामला हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव खांडा का है, जहां एक रामफल नाम के व्यक्ति ने कर्ज और धोखाधड़ी से परेशान होकर पहले पत्नी और बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।
एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें
रामफल के भाई, दिलबाग सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसने गांव में मदर डेयरी का बूथ ले रखा था और जमीन की खरीद-फरोख्त का भी काम करता था। कुछ समय पहले उसने आरोपियों में से कुछ को जमीन बेची थी। इन्होंने धोखाधड़ी कर अधिक जमीन के कागजात तैयार करवाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। इस कारण रामफल परेशान रहता था।
एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें
दिलबाग ने बताया कि रामफल ने दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस संबंध में शिकायत देकर आरोपियों से जान का खतरा होने की जानकारी दी थी। घटनास्थल की जांच व परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है कि रामफल ने परेशान होकर पहले पत्नी, बेटी व बेटे की हत्या की और इसके बाद खुद मौत को गले लगा लिया।
एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें
गांव के एक युवक का था कि वह सुबह छह बजे शौच आदि के लिए उस तरफ आया तो उसने निकिता की आवाज सुनी थी वह अपने भाई निशांत का नाम लेकर पुकार रही थी। उसकी दो ही आवाजें आई, लेकिन उसके बाद कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने सोचा कि ऐसे ही अपने भाई को पुकार रही होगी। उन्हें क्या पता था कि रामफल क्या कर रहा है। खास बात ये है कि आस पड़ोस में किसी ने भी गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी।