फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरीः अब स्कूल-कॉलेजों में बनवाएं पासपोर्ट, विद्यार्थियों के लिए खास योजना, पढ़ें जानकारी

Fri, 06 Mar 2020 11:17 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 06 Mar 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Students Can Apply for Passport in School Colleges
फाइल फोटो
अब स्कूल-कॉलेज में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। विद्यार्थियों के लिए एक खास योजना शुरू की जा रही है, ज्यादा जानकारी के लिए खबर पढ़ें।
Students Can Apply for Passport in School Colleges
फाइल फोटो
चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय पासपोर्ट बनवाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। यह बात क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) आईपीएस शिवास कविराज ने अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पासपोर्ट के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें इस क्षेत्र की अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी। उनके पासपोर्ट पढ़ाई के दौरान ही बन जाएंगे।
Students Can Apply for Passport in School Colleges
फाइल फोटो
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज ने बताया कि दूसरे देशों में तीन से चार माह पहले पासपोर्ट धारकों को पासपोर्ट की मियाद पूरी होने पर संदेश दिया जाता है, लेकिन चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय छह माह पहले ही संबंधित लोगों को मेल या मैसेज के जरिये सूचना दे देगा। इससे पासपोर्ट धारक समय रहते अपने पासपोर्ट का रिनुअल करा सकेंगे। यह कार्यालय की नई पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Students Can Apply for Passport in School Colleges
फाइल फोटो
कविराज ने बताया कि तीन दिन में तत्काल व सात दिन में नॉर्मल पासपोर्ट जारी हो जाता है। साथ ही यह खबर पर पहुंचा जा रहा है। पहले कार्यालय में भीड़ होती थी, लेकिन आज हर कार्य ऑनलाइन है और पूरी तरह पारदर्शी भी। पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई करने से पहले वेबसाइट का सही चयन करें। पासपोर्ट इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन जिसमें लिखा हो उसी वेबसाइट पर आवेदन करें। दूसरी वेबसाइट के चक्कर में न आएं।
विज्ञापन
Students Can Apply for Passport in School Colleges
फाइल फोटो
कविराज ने विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र दो थे, आज संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। कार्यालय में कोई व्यक्ति आता है तो उसे फोटोकॉपी की भी मुफ्त सुविधा दी जा रही है। अलग से उनके लिए काउंटर बनाए गए हैं। कार्यालय का अधिकांश कार्य हिन्दी में होता है। राजभाषा का प्रयोग अधिक से अधिक हो रहा है। हिन्दी में काम करने पर दो बाद विदेश मंत्रालय ने सम्मान भी दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed