फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9वीं क्लास की छात्रा ने कर दिया कमाल, बाइक के इंजन से बना दी कार

Fri, 10 Feb 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 10 Feb 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Student of class 9th made a car from motorcycle engine in panipat
बाईक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
9वीं क्लास की छात्रा ने बाइक के इंजन से चलने वाली कार बना दी। कार भी ऐसी जिसमें खासियतें बेशुमार, देखिए... 
Student of class 9th made a car from motorcycle engine in panipat
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
पानीपत के बाल विकास स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा अनन्या लूथरा ने मोटरसाइकिल के इंजन से एक टू-सीटर कार तैयार कर दिखाई है। 3 महीने की मेहनत और केवल 40,000 रुपए की लागत से  तैयार की गई कार को मारुति कार और होंडा बाइक के पुराने पुर्जों से ही तैयार किया है। 
Student of class 9th made a car from motorcycle engine in panipat
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
अनन्या ने अपने पिता के साथ पानीपत में आज इस कार को प्रदर्शित किया। अनन्या के इस प्रयास को पानीपत शहर में काफी सराहना मिल रही है। आज के दौर में कार भला कौन नहीं चलाना चाहता लेकिन कारों के महंगे दामों के चलते अनेक परिवार ऐसे हैं जो अपने इस शौक और इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाएं भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student of class 9th made a car from motorcycle engine in panipat
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए पानीपत के बाल विकास स्कूल की एक छात्रा ने अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्क्रैप यानी पुराने वाहनों के पुर्जों से ही एक कार तैयार कर दिखाई है। मारुति कार के पुराने ढांचे का प्रयोग करते हुए अनन्या ने हीरो होंडा बाइक का इंजन लगाकर इस कार को तैयार किया है। कार में केवल 2 ही लोग सवारी कर सकते हैं। कार के वजन को कम करने के लिए इसमें कार के रिम पहियों के स्थान पर स्पोक व्हील यानी बाईक के टायरों का ही इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Student of class 9th made a car from motorcycle engine in panipat
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
156CC. का लगा इंजन, 40 की देगी एवरेज
पानीपत में मीडिया के सामने इस कार को प्रदर्शित करते हुए अनन्या और उसके पिता गगन लूथरा ने बताया कि कार एक कांसेप्ट कार है इसमें फोर स्ट्रोक वाले एक इंजन का इस्तेमाल किया गया है तो एयर कूल इंजन भी लगाया है। इंजन की पावर 12.8 एच.पी. यानी 8000 आर.पी.एम. की है और इंजन 156 सी.सी. का लगाकर इस कार को तैयार किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed