300 से ज्यादा फिल्में कर चुके इस अभिनेता को अब देखने वाला कोई नहीं है। खाने के लाले पड़ गए है, फैन के घर रहने को मजबूर है। देखिए
2 of 11
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सतीश कौल
इस हीरो के चेहरे को देख कुछ याद आया आपको ? इसे आपने कई फिल्मों में देखा होगा जिनमें 'कर्मा', 'राम लखन' और 'बंद दरवाजा' जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं। लेकिन आज ये हीरो बदहाल हालत में है और कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं।
3 of 11
bollywood flashback satish kaul
ये हीरो हैं सतीश कौल, जिन्हें पंजाब का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। एक वक्त ऐसा था जब सतीश कौल फिल्मी परदे के चमकते सितारों में से एक थे और अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, देवानंद और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टारों के साथ काम किया, लेकिन धीरे-धीरे सतीश कौल फिल्मों से ऐसे गायब हो गए मानों कभी फिल्मों में थे ही नहीं।
4 of 11
bollywood flashback satish kaul
करीब 2 साल पहले बाथरूम में गिरने की वजह से लंबे समय तक अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हुए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सतीश कौल डिप्रैशन के दौर से गुजर रहे हैं। 62 साल के कौल लुधियाना में एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे लेकिन शाही शहर की निवासी परमिंद्र कौर बाठ जोकि उनकी फैन भी हैं, उन्हें अपने घर ले आई हैं।
अमेरिका में कई दशकों से रह रहीं परमिंद्र अपने घर पंजाबी बाग पटियाला में अब रहती हैं। उनका कहना है कि सतीश कौल के फैन्स उनसे मिलने के लिए आएं, उनसे बात करें ताकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक हो सके। समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी परमिंद्र ने बताया कि एक स्टूडैंट के जरिए उन्हें पता चला था कि सतीश कौल आजकल लुधियाना के एक वृद्धाश्रम में रहते हैं।