फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स की बात मान जाता प्रशासन तो शायद बच जाता फतेहवीर, 15 मिनट में ऐसे निकाल दिया

Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
ajay kumar सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Story of 2 year old child Fatehveer singh's Rescue operation in sangrur
- फोटो : अमर उजाला

गांव मंगवाल के गुरिंदर सिंह पिछले छह दिन से गांव भगवानपुरा में ही डटे थे। उन्होंने प्रशासन से ऑपरेशन में सहयोग करने की पेशकश भी की थी, लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी।

Story of 2 year old child Fatehveer singh's Rescue operation in sangrur
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात जब प्रशासन और सरकार के सभी दांव उलटे पड़ गए तो मंगलवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे एकाएक प्रशासन को गुरिंदर सिंह की याद आ गई। उस समय भी गुरिंदर वहीं मौजूद थे। बताया जाता है कि जिले के आला अधिकारियों ने उनकी थ्योरी को समझा और उसकी मांग पर घटनास्थल पर ही कुंडी लगी लोहे की रॉड बनवाई।

Story of 2 year old child Fatehveer singh's Rescue operation in sangrur
- फोटो : अमर उजाला

गुरिंदर सिंह ने इस लोहे की रॉड को पुराने बोर में डाला और सीसीटीवी कैमरे की मदद से फतेहवीर के शरीर के साथ चिपकी बोरी (जो बोर के ऊपर रखी थी और 6 जून शाम चार बजे फतेहवीर इस बोरी समेत बोर में गिर गया था) को हटाने में सफल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of 2 year old child Fatehveer singh's Rescue operation in sangrur
- फोटो : अमर उजाला

इससे फतेहवीर के शरीर को स्पेस मिल गया और चंद पलों में ही पहले से उसके हाथों में बंधे रस्सियों से उसे ऊपर खींच लिया गया। इस कसरत में गुरिंदर को करीब पंद्रह मिनट का समय लगा। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और फतेहवीर इस दुनिया को अलविदा कह चुका था। 

विज्ञापन
Story of 2 year old child Fatehveer singh's Rescue operation in sangrur
- फोटो : अमर उजाला

गुरिंदर सिंह ने दावा किया कि लोहे की रॉड से बच्चे को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यदि समय रहते उसे मौका दिया होता तो शायद फतेहवीर आज सभी के बीच होता। लेकिन लोग इस बात पर भी आपत्ति जता रहे हैं कि प्रशासन ने कुंडी लगी लोहे की रॉड से नन्हें फतेहवीर पर प्रहार करवाकर इंसानियत को शर्मसार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed