Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali fireworks wreak havoc: 27 cases of eye injuries, 15 require surgery

Chandigarh News: दिवाली की आतिशबाजी ने मचाया कहर, आंखों में चोट के 27 मामले, 15 की सर्जरी

Tue, 10 Nov 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Diwali fireworks wreak havoc: 27 cases of eye injuries, 15 require surgery
चंडीगढ़। दिवाली पर आतिशबाजी का शिकार सिर्फ पटाखे चलाने वाले ही नहीं हुए, बल्कि सड़क से गुजर रहे राहगीर और आसपास खड़े होकर तमाशा देख रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। पटाखों की चिंगारी और धमाकों ने कई लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में इस बार पटाखों से आंखों में चोट लगने के 27 मामले पहुंचे। इनमें 20 लोग ऐसे थे, जो खुद पटाखे नहीं जला रहे थे, बल्कि दूसरों की आतिशबाजी देखते हुए या वहां से गुजरते समय घायल हुए। यानी करीब 74 फीसदी मरीज दूसरों की आतिशबाजी का शिकार बने। वहीं, सात लोग खुद पटाखे चला रहे थे। कुल घायलों में नौ बच्चे शामिल हैं। इनमें दो सबसे छोटे बच्चे महज छह साल के हैं। चोट इतनी गंभीर थी कि 15 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करना पड़ा। दूसरी ओर, पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में पटाखों से घायल सात मरीज पहुंचे। इनमें हाथ में पटाखा फटने से घायल तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

राहगीर और तमाशबीन भी नहीं रहे सुरक्षित, 27 में से 20 दूसरों की आतिशबाजी के शिकार
आंखों में चोट लगने के मामलों में सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि ज्यादातर घायल खुद आतिशबाजी नहीं कर रहे थे। 27 मरीजों में से 20 राहगीर और तमाशबीन थे। ये लोग या तो सड़क से गुजर रहे थे या आसपास खड़े होकर दूसरों को पटाखे जलाते देख रहे थे। इसी दौरान पटाखों की चिंगारी या टुकड़े उनकी आंखों में जा लगे। आंकड़ों के अनुसार, घायलों में 18 वयस्क और नौ बच्चे थे। दो छह वर्षीय बच्चों को भी आंखों में चोट लगने के बाद अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

15 मरीजों की आंखों की सर्जरी, तीन की दोनों आंखें प्रभावित
पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में पहुंचे 27 मरीजों में से 15 को गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों को इन मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। शेष 12 मरीजों को क्लोज्ड ग्लोब इंजरी हुई, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। कुल 24 मरीजों की एक आंख और तीन मरीजों की दोनों आंखें प्रभावित हुईं। इस तरह आतिशबाजी के कारण किसी की एक तो किसी की दोनों आंखों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी बम से सबसे ज्यादा चोटें, स्काई शॉट और रॉकेट भी बने वजह
आई सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 10 मरीज सुतली और देसी बम फटने से घायल हुए। स्काई शॉट से चार, रॉकेट से तीन, फुलझड़ी से एक, मोमबत्ती वाली लालटेन से एक और पोटाश गन से एक मरीज की आंख प्रभावित हुई। घायलों में चंडीगढ़ के छह, पंजाब के सात और हरियाणा के नौ मरीज शामिल थे। बाकी मरीज पड़ोसी राज्यों से पहुंचे।
हाथ में पटाखा फटने से चार घायल, तीन का ऑपरेशन
पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल पराशर के अनुसार, पटाखों से घायल सात मरीज विभाग में पहुंचे। इनमें चार के हाथ में पटाखा फटने से चोट आई। तीन को एडवांस ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की जरूरत पड़ी, जबकि एक मरीज का ड्रेसिंग से इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा तीन मरीज कपड़ों में आग लगने से झुलस गए। इनके शरीर का करीब 15 से 20 फीसदी हिस्सा जला है। तीनों को बर्न एचडीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
कान में सीटी या भारीपन हो तो 24 घंटे में करें मैसेज
पटाखों के तेज धमाकों से सुनने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पीजीआई के ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने हेल्पलाइन शुरू की है। विभागाध्यक्ष डॉ. जयमंती बख्शी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मवीर की निगरानी में यह सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत कान में घंटी या सीटी बजने, भारीपन, कान बंद महसूस होने अथवा सुनाई कम देने पर 24 घंटे के भीतर टेक्स्ट मैसेज भेजा जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर : 070870 09764, 094656 67171
बॉक्स : पिछले वर्षों में आंखों की चोट के मामले
वर्ष
कुल मरीज
वयस्क
बच्चे
खुद पटाखे चलाने वाले
तमाशबीन
2021
15
9
6
5
10
2022
40
16
24
17
23
2023
41
23
18
14
27
2024
21
9
12
9
12
2025
26
13
13
15
11
2026
27
18
9
7
20
केस स्टडी : दूसरों की आतिशबाजी बनी आंखों की चोट की वजह
अचानक आंख में आकर लगी पटाखे की चिंगारी
अमित (बदला हुआ नाम) दिवाली की रात अपने काम से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। वह वहां से गुजर ही रहे थे कि अचानक पटाखा फटा और उसकी चिंगारी सीधे उनकी आंख में आ लगी। कुछ ही पलों में आंख में तेज दर्द और जलन होने लगी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में आंख में चोट का पता चला और उन्हें पीजीआई के एडवांस आई सेंटर लाया गया।
छह साल के बच्चे की आंख में लगी चोट, घबराए परिजन
आरव (बदला हुआ नाम) के अभिभावकों के मुताबिक, दिवाली की रात वह आसपास हो रही आतिशबाजी देख रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा फटा और उसकी चपेट में आने से बच्चे की आंख में चोट लग गई। बच्चा दर्द से परेशान हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद आंख में चोट की पुष्टि की, जिसके बाद पीजीआई में उसकी सर्जरी हुई।

तमाशबीन बनना भी पड़ा भारी
रोहित (बदला हुआ नाम) खुद पटाखे नहीं जला रहे थे। वह मोहल्ले में दूसरे लोगों को आतिशबाजी करते देख रहे थे। इसी दौरान पास में जलाया गया पटाखा अचानक फट गया और उसका एक टुकड़ा उनकी आंख में जा लगा इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed