बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में एक और सुपरस्टार होगा। कारण, ये पहले जितनी भी फिल्मों में दिखा, सभी सुपरहिट हुईं।
फिल्म 'सुल्तान' में होगा सलमान खान से बड़ा एक और सुपरस्टार 'अकबर'
2 of 6
अकबर इंजन के साथ सलमान खान की मूवी सुल्तान की शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
ये सुपरस्टार कोई इंसान नहीं, ब्लकि 52 साल पुराना स्टीम इंजन अकबर है। पहले जितनी भी फिल्मों में इस इंजन का इस्तेमाल हुआ है, वे फिल्में सुपरहिट रही हैं। इससे पहले अकबर को इस्तेमाल गदर, वीर जारा, रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में किया गया था। करीना कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की एंड का में भी दिल्ली का दृश्य यहीं पर शूट किया गया था। मलयालम फिल्म में भी इस इंजन की शूटिंग की जा चुकी है।
फिल्म 'सुल्तान' में होगा सलमान खान से बड़ा एक और सुपरस्टार 'अकबर'
3 of 6
अकबर इंजन के साथ सलमान खान की मूवी सुल्तान की शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
सलमान खान स्टारर फिल्म सुल्तान की फिल्म के लिए रेवाड़ी के लोकोशेड पर तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म के लिए पहले 27 और 28 अप्रैल की तारीख तय हुई थी। अब इसे बदलकर 30 अप्रैल कर दी गई है। लोकाशेड इंचार्ज ने भी 30 अप्रैल की शूटिंग के लिए हरी झंडी दे दी है। यहां 1965 में बने इंजन अकबर के साथ सलमान खान फिल्म सुल्तान के लिए शूटिंग करेंगे। सूत्रों का कहना है कि रेवाड़ी के लोकोशेड में फिल्म के निदेशक व उनकी टीम दौरा भी कर चुकी है।
फिल्म 'सुल्तान' में होगा सलमान खान से बड़ा एक और सुपरस्टार 'अकबर'
4 of 6
अकबर इंजन के साथ सलमान खान की मूवी सुल्तान की शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रेवाड़ी के हेरिटेज लोकोशेड में इसकी शूटिंग होगी। इस लोकोशेड को स्टीम इंजन के रखरखाव के लिए विकसित किया गया है। इस इंजन के साथ जितनी भी फिल्में बनी हैं वे सुपरहिट रही हैं। अब सलमान खान रेवाड़ी में इस इंजन के साथ दौड़ते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि इस शूटिंग के दौरान स्टीम इंजन वाली ट्रेन 1 किलोमीटर से अधिक चलेगी और सलमान पर कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म की पृष्ठभूमि हरियाणा से जुड़ी है, इसलिए इस लोकोशेड का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म 'सुल्तान' में होगा सलमान खान से बड़ा एक और सुपरस्टार 'अकबर'
5 of 6
अकबर इंजन के साथ सलमान खान की मूवी सुल्तान की शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
रेवाड़ी के लोकोशेड में फिल्म के निदेशक व उनकी टीम दौरा भी कर चुकी है। इस इंजन का नामकरण 2010 में सम्राट अकबर के नाम पर हुआ। रेवाड़ी का लोकोशेड 1893 में बना था, लेकिन 14 अगस्त, 2002 को तत्कालीन रेल मंत्री नीतिश कुमार ने इसे हैरिटेज स्थल के रूप विकसित कराते हुए उद्घाटन भी किया था। बहुत ही कम समय में 120 वर्ष पुराने इस शेड को विश्व के बेहतरीन वाष्प शक्ति केंद्र के रूप में बदल दिया गया। यहां पर भाप के 6 इंजन बड़ी लाइन के और 4 छोटी लाइन के हैं।