{"_id":"576fbf004f1c1bc97379a96d","slug":"sonipat-jind-passanger-train-rail-minister-inagurates-sonipat-train-suresh-prabhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनीपत को मिली पैसेंजर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, ये हैं खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत को मिली पैसेंजर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, ये हैं खासियतें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोनीपत को पैसेंजर ट्रेन मिल ही गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानिए इसकी खास बातें।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेलवे के 8 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए पंचकूला पहुंचे। इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक थी, ये सोनीपत-गोहाना-जींद (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन। इसे पंचकूला से ही रेलमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक और डीआरएम अरुण अरोड़ा सोनीपत स्टेशन पर मौजूद रहे।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
इस नई डेमू ट्रेन का नंबर 04019 है। इसमें आठ कोच हैं और यह 11 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे जींद तक का सफर 25 रुपये में पूरा होगा। इससे लोग सोनीपत से सीधे दिल्ली जा सकेंगे। बीच में रोहतक नहीं रुकना पड़ेगा। सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन दौड़ेगी। रविवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। जींद जंक्शन से 74020 डेमू ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत के लिए रवाना होगी। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी दोपहर 12:50 बजे पहुंचा करेगी। यहां 20 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में यह 74019 डेमू ट्रेन दोपहर 1:10 बजे जींद जंक्शन के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:20 बजे यह ट्रेन जींद पहुंचा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
इस नई डेमू ट्रेन के परिचालन शुरू होने से कम किराए में सोनीपत के लोगों के साथ यहां का व्यापार सीधे जींद और जींद के लोगों के साथ वहां का व्यापार सीधे सोनीपत से जुड़ जाएगा। सबसे ज्यादा फायदा गोहाना उपमंडल के लोगों को होगा। सरपंचों का कहना है कि ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सोनीपत और जींद जाने में समय की बचत होगी। रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह जींद से गाड़ी चलेगी और फिर दोपहर में सोनीपत से रवाना होगा।
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
गोहाना से सोनीपत आने-जाने में बचेंगे 40 रुपयेः सड़क मार्ग द्वारा गोहाना से सोनीपत जाने पर एकतरफ का किराया 30 रुपये है, जबकि दिल्ली जाने पर 68 रुपये लगते हैं, जबकि ट्रेन से अब सोनीपत आने पर मात्र 10 रुपये और दिल्ली जाने पर महज 25 रुपये लगेंगे। इस तरह आने-जाने में यात्रियों को 40 रुपये से लेकर 86 रुपये तक का फायदा होगा।