फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पापा, मेरा दम घुट रहा है', कहते हुए दम तोड़ गई 3 साल की बेटी, असलियत आई सामने

Wed, 14 Feb 2018 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Wed, 14 Feb 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
sonipat girl child died due to wrong injection
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पापा आप कहीं मत जाना, मेरा दम घुट रहा है और इतना कहते ही बाप की आंखों के सामने 3 साल की बेटी दम तोड़ गई। अब एक असलियत सामने आई है।
sonipat girl child died due to wrong injection
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। पटेल नगर की रहने वाली तीन साल की बच्ची की मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। उसके बाद मृतका के घर में चीख पुकार मची है। पिता पवन बेसुध हैं, होश आते ही रोने लगते, कहते हैं मरने से पहले वंशिका के साथ बिताएं पलों को याद करता हूं, तो कलेजा फट जाता है। वंशिका सांसें खींच रही थी, आंखें निढाल थीं, वह उठाकर डॉक्टर के पास जाने लगे तो बोली- कहीं मत जाओ, मेरे पास बैठे रहो।
sonipat girl child died due to wrong injection
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी जगदीश से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है और न ही वह फार्मासिस्ट है। वह तो मेडिकल स्टोर पर महज हेल्पर है और उसने बच्ची को जेंटामाइसिन का डोज दिया था। पुलिस ने इंजेक्शन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश को रविवार को कोर्ट में पेश किया। अब उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonipat girl child died due to wrong injection
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पटेल नगर निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी वंशिका (3) का सोमवार को जन्मदिन था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी बेटी को मंगलवार तीसरे पहर आईटीआई के पास राठधना रोड स्थित देव मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। साथ ही कहा कि इसे घर ले जाओ आराम हो जाएगा।
विज्ञापन
sonipat girl child died due to wrong injection
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पवन ने बताया कि घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बच्ची की हालत अधिक बिगड़ गई। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पवन ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने पवन के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed