{"_id":"59db7d0d4f1c1bd1538b68ae","slug":"sonipat-blast-1996-terrorist-abdul-karim-tunda-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक चोर से बन गया खूंखार आतंकी, जानिए कैसे नाम पड़ा 'टुंडा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब एक चोर से बन गया खूंखार आतंकी, जानिए कैसे नाम पड़ा 'टुंडा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Karim Tunda
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खास और खूंखार आंतकी अब्दुल करीम 'टुंडा', जिसने दो धमाकों से देश को हिला कर रख दिया था। कल यानि मंगलवार को इसपर फैसला आना है।
पुलिस के साथ टुंडा
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित सोनीपत बम ब्लास्ट केस में आतंकी करीम टुंडा को दोषी करार दे दिया गया है, वहीं मामले में सजा कल सुनाई जाएगी। टुंडा पर सोनीपत में 28 दिसंबर 1996 को हुए दो बम ब्लास्ट कराए जाने का आरोप है। दोषी करार दिए जाने के बाद टुंडा को जेल भेज दिया गया। मामले में 21 साल की लंबी लड़ाई के बाद फैसला आ रहा है।
Karim Tunda
साल 1943 में पुरानी दिल्ली के छत्तालाल मियां में कुख्यात आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा का जन्म हुआ। उसके पिता का लोहे की ढलाई काम करते थे। टुंडा की हरकतों को देखकर पिता ने पुरानी दिल्ली छोड़ने का मन बनाया और गाजियाबाद जिले के पिलखुवा में बाजार, खुर्द, रेलवे रोड पर जाकर बस गए। यहां टुंडा ने भाइयों के साथ कारपेंटर का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karim Tunda
घर वालों ने उसकी शादी जरीना नामक महिला से कर दी। संदिग्ध रहने वाला टुंडा अक्सर कई-कई दिनों के लिए गायब हो जाता था। 1981 में अचानक वह जरीना को छोड़कर गायब हो गया। कुछ समय बाद जब वह घर लौटा तो उसके साथ अहमदाबाद की दूसरी पत्नी मुमताज थी। बताया जा रहा है उस समय मुमताज की उम्र 18 साल थी, जबकि टुंडा 44 साल का था। जरीना से टुंडा के पांच बच्चे हैं, जबकि मुमताज से उसके यहां एक बच्चा है।
विज्ञापन
Karim Tunda
1985 में आईएसआई से ट्रेनिंग लेने के दौरान टुंडा अपनी पत्नी मुमताज को पाकिस्तान ले गया। बताया जा रहा है कि टुंडा ने पाकिस्तान में एक और निकाह किया। पहली बार पुलिस के हत्थे लगे टुंडा के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 21 और गाजियाबाद में 13 मामलों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मामला दर्ज हैं।