फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में फिर हो सकती है बर्फबारी, चंडीगढ़वालों इन बातों का ध्यान रखना!

Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Shimla on February 3, chandigarh news
Shimla - फोटो : File Photo
मैदानी इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोग पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर सुनते ही वहां जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कुछ दिन पहले शिमला और उसके आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब फिर मौसम विभाग ने 3 फरवरी को बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
Snowfall in Shimla on February 3, chandigarh news
shimla city
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान 3 को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 
Snowfall in Shimla on February 3, chandigarh news
Shimla City
बर्फबारी से पहले शिमला जिला प्रशासन की ओर से पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा के प्रशासन से सहयोग की मांग की है। एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा है कि घूमने के लिए आने से पहले सैलानी बाकायदा होटलों या गेस्ट हाउस में बुकिंग करवा कर ही आएं, क्योंकि मौके पर कमरा न मिलने के कारण सैलानियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Shimla on February 3, chandigarh news
snowfall shimla
छोटे बच्चों, बुजुर्गों को अपने साथ न लाएं
बर्फबारी के कारण सड़कों पर हादसे होने का डर बढ़ जाता है। आम देखने में आया है कि यह सड़क हादसे गैर तजुर्बेकार ड्राइवरों की गलती के कारण होते है। सैलानियों को अकेले ड्राइविंग करने से भी संकोच करना चाहिए। सफर सिर्फ दिन के समय ही करना चाहिए। अधिक ठंड से बचने के लिए जरूरी गर्म कपड़े, कंबल, गर्म पानी, दूध तथा पदार्थ साथ लाने चाहिए। हो सके तो सैलानियों को छोटे बच्चों, बुजुर्गों को अपने साथ न लाएं। 
 
विज्ञापन
Snowfall in Shimla on February 3, chandigarh news
snowfall shimla
हर दस मिनट बाद वाहन का इंजन स्टार्ट करें
भारी बर्फबारी, बर्फानी तूफान की स्थिति में सैलानियों को अपने वाहनों को एक तरफ रोककर पार्किंग लाइटों को चालू कर देना चाहिए। अगर लंबे समय तक रुकना पड़े तो हर दस मिनट बाद वाहन का इंजन स्टार्ट करना चाहिए। इंजन स्टार्ट करते समय वाहन के शीशे थोडे़ थोड़े खुले होने चाहिए। ताकि वाहन के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा न हो सके। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने सैलानियों को अपील की कि वह शिमला जाने से पहले उपरोक्त हिदायतों की पूर्ण तौर पर पालना करना यकीनी बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed