फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस जगह दोस्त की तरह रहते हैं सांप, काटने पर भी कोई नहीं मरता

Sat, 28 Jan 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 28 Jan 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Snakes at this place live together as friends, no one die in spite of  attack
सांप और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

क्या आप जानते हैं कि देश में एक गांव ऐसा है, जहां सांप दोस्त बनकर रहते हैं। वे न ही किसी को काटते हैं और न ही उनके काटने से कोई मारता है। देखिए तस्वीरें।

Snakes at this place live together as friends, no one die in spite of  attack
सांप और ग्रामीण

बात हो रही है, हरियाणा के हरियाणा में रोहतक जिले के गांव रोहेड़ा की। इस गांव में पिछले 300 सालों से एक परंपरा चलती आ रही है। यहां सांप मारने को बहुत बड़ा पाप समझा जाता है। वहीं, आज तक यहां सांप के काटने से किसी की मौत नहीं हुई है और अकसर सांप आकर लोगों को काटते रहते हैं, लेकिन उन्हें मारा नहीं जाता।

Snakes at this place live together as friends, no one die in spite of  attack
सांप और ग्रामीण

इस अनोखी बात के पीछे की कहानी बताते हुए गांव के सरपंच सतबीर कुंडू कहते हैं कि करीब तीन सौ साल पहले कुंडू गौत्र के बुजुर्ग गांव घोघड़िया से आकर यहां बसे थे। उसी समय एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम लखमीर रखा गया। कहा जाता है कि उसी महिला की कोख से बच्चे के साथ एक सांप ने भी जन्म लिया। उस महिला ने सांप का पालन पोषण भी अपनी औलाद की तरह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snakes at this place live together as friends, no one die in spite of  attack
सांप और ग्रामीण

भाद्र मास की चौथ के दिन वह महिला खेतों में काम करने गई थी। इस दौरान उसने अपने बेटे और सांप को एक पालने में साथ-साथ सुला दिया। इस बीच उस महिला का भाई अचानक गांव आया और अपनी बहन को घर में न पाकर वह भी उसी खेत चला गया। महिला के भाई ने देखा कि उसके भांजे के साथ पालने में एक सांप लेटा हुआ है। किसी खतरे का अंदेशा जानकर उसने सांप को मार दिया। जिसके तुरंत बाद उस बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Snakes at this place live together as friends, no one die in spite of  attack
सांप और ग्रामीण

यह देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसने रोते हुए अपने भाई से कहा कि तूने सांप के साथ मेरे बेटे को भी मार डाला है जिससे महिला को बहुत गुस्सा आया। उसने अपने भाई से कहा कि तू भविष्य में इस दिन कभी भी मेरे घर मत आना, क्योंकि इस से दिन तुझे मेरे घर से अन्न, जल तक नहीं दिया जाएगा। तब से लेकर आज तक जिस दिन सांप किसी को काट लेता है तो उस दिन कुंडू गोत्र के लोग किसी मेहमान, आगंतुक अथवा भिखारी को भी खाना नहीं देते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed