फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Mon, 19 Jan 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 19 Jan 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Smoke Free City Mohali Reality in Pics

सरकार ने तो शहर को स्मोक फ्री घोषित किया हुआ है, उसके बावजूद वहां स्मोकिंग होती है, वो भी पुलिस स्टेशन के बाहर। यह चौंकाने वाला कारनामा हुआ है पंजाब प्रदेश के वीआईपी जिले मोहाली में। मोहाली को प्रदेश का पहला स्मोक फ्री जिला घोषित किया गया है।

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Smoke Free City Mohali Reality in Pics

जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। डीसी ने पूरे जिले में हुक्का पीने पर रोक लगाई हुई है। नियम तोड़ने पर चालान से लेकर जेल तक की सजा हो सकती है।

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Smoke Free City Mohali Reality in Pics

इसके बावजूद फेज-8 स्थित पुलिस थाने के बिल्कुल बाहर ही नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ीं। वहां पर कुछ लोगों ने बड़े आराम से हुक्का पिया और अपनी चौधर भी दिखाई, लेकिन पुलिस कर्मी पूरी तरह मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Smoke Free City Mohali Reality in Pics

थाने के ‌बाहर लगने वाले चाय के स्टॉल पर कुछ लोग हुक्का पी रहे थे। उक्त लोग हरियाणा से आए हुए थे। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकि मौके पर पुलिस कर्मी भी वहां पर थे। इतना ही नहीं वहां से लगातार पीसीआर कर्मी से लेकर कई सीनियर अधिकारी निकले।

विज्ञापन

देखिए, यहां पुलिस के सामने सरेआम लगते हैं कश

Smoke Free City Mohali Reality in Pics

जब उक्त लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके इलाके में हुक्का पीने पर कोई पाबंदी नहीं लगी हुई है। वहीं, न ही पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया है। इस संबंधी जब फेज-8 के एसएचओ अमरबीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह बात उनके ध्यान में नहीं है। वह इस संबंधी चेकिंग करवाएंगे। जो भी व्यक्ति हुक्का पीता पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed