फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूर मां-बाप! झाड़ियों में फेंक गए 6 महीने की बच्ची, रो-रोकर मौत, सूख चुके थे आंसू

Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी) Updated Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
six months girl child thrown by parents on road side, dead body found
बच्ची का शव मिला
भूख के मारे बिलख-बिलख कर 6 महीने की बच्ची के आंसू सूख गए और उसने दम तोड़ दिया, लेकिन उसे फेंकने वाले मां-बाप का दिल नहीं पसीजा।
Trending Videos
six months girl child thrown by parents on road side, dead body found
बच्ची का शव मिला
कोई कैसे अपने कलेजे के टुकड़े का झाड़ियों में फेंक कर मरने के लिए छोड़ सकता है? इतना क्रूर काम करने से पहले मां-बाप के हाथ नहीं कांपे। हर किसी की जुबान पर ये सवाल था, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पा रहा था, सिवाय दुनिया से रो-रोकर विदा हो चुकी बच्ची के शव को देखकर अफसोस जताने की बजाय।

 
six months girl child thrown by parents on road side, dead body found
बच्ची का शव मिला
घटना हरियाणा के भिवानी की है। तोशाम के खानक गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में 5-6 महीने की बच्ची का शव मिला। पुलिस को शक है कि माता-पिता बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बच्ची के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। मासूम के चेहरे पर आंसू सूखने के निशान यह बताने के लिए काफी हैं कि जो भी बच्ची को लावारिस छोड़कर गया, वह कितना पत्थर दिल इंसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
six months girl child thrown by parents on road side, dead body found
बच्ची का शव मिला
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 317 (परवरिश की बजाय लावारिस हालत में फेंकने) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यदि पुलिस का जांच का एंगल सही है तो मानवीय रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि कोई कैसे अपने कलेजे के टुकड़े का झाड़ियों में फेंक कर मरने के लिए छोड़ सकता है? यह मामला रविवार को उस समय सामने आया, जब नलवा गांव निवासी लीला शौच के लिए सड़क किनारे नीचे उतरा।
विज्ञापन
six months girl child thrown by parents on road side, dead body found
बच्ची का शव मिला
उसने झाड़ियों में बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव 5-6 महीने की बच्ची का था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी कुलदीप बैनीवाल मौके पर पहुंचे। आसपास रहने वाले लोगों से बात कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने क्रशर पर कार्यरत लीला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed