{"_id":"6ac5609af27b529b33076ab5","slug":"students-will-not-be-able-to-appear-for-the-ba-english-exam-if-they-do-not-fill-out-the-online-examination-form-today-chandigarh-news-c-71-1-mli1018-147681-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा तो बीए इंग्लिश की परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा तो बीए इंग्लिश की परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
बीए इंग्लिश प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6 में बीए इंग्लिश प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का बुधवार को अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें आज ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी आगामी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका आरती बख्शी ने बताया कि बीए इंग्लिश के तीनों वर्षों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अंतिम तिथि के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें।
फॉर्म भरने के बाद जानकारी की जांच करें
उन्होंने बताया कि कॉलेज में दाखिला लेने के बाद परीक्षा फॉर्म भरना भी जरूरी है। यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करता है तो उसे परीक्षा में बैठने में परेशानी हो सकती है। अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि फॉर्म जमा करने के बाद उसमें दर्ज नाम, विषय और अन्य जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें। इससे परीक्षा के समय किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।