{"_id":"6ac566873ea50f8b110188a5","slug":"when-the-cbi-arrived-at-ghummans-house-celebrations-were-held-to-the-beat-of-drums-chandigarh-news-c-16-1-pkl1006-1143214-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: घुम्मन के घर सीबीआई पहुंची तो ढोल बजाकर जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: घुम्मन के घर सीबीआई पहुंची तो ढोल बजाकर जश्न मनाया
विज्ञापन
मजीठिया बोले- घराचों में लोगों ने सीबीआई टीम की गाड़ियों पर बरसाए गुलाब के फूल
अकाली नेता का दावा- घुम्मन के पैतृक गांव में कार्रवाई का लोगों ने स्वागत किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन के संगरूर स्थित पैतृक गांव घराचों में सीबीआई की कार्रवाई के दौरान लोगों के ढोल बजाकर जश्न मनाने का दावा किया गया है। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि सीबीआई अधिकारियों की गाड़ियों पर गुलाब के फूल बरसाए गए और कुछ लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया। सीबीआई ने घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज कर पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर तलाशी ली है।
किस आरोपी की क्या भूमिका
राजबीर सिंह घुम्मन: मुख्यमंत्री के ओएसडी और मामले में प्रमुख आरोपी। जांच एजेंसियों के अनुसार, सरकारी फैसलों, अधिकारियों की पोस्टिंग और अन्य मामलों में कथित प्रभाव डालने के आरोप हैं।
नितिन गोहल: कथित बिचौलिया। ईडी के अनुसार, सरकारी काम कराने के इच्छुक लोगों और घुम्मन के बीच संपर्क कड़ी की भूमिका में था। सीएलयू, जमीन-संपत्ति और सरकारी मंजूरियों से जुड़े मामलों में भी आरोप हैं।
विज्ञापन
जितिन गोहल उर्फ राजा: नितिन गोहल का भाई। मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के संदर्भ में नाम आया है।
रोमी राजा महाजन: घुम्मन और गोहल से जुड़े सहयोगी के तौर पर नाम सामने आया। ईडी के अनुसार, जितिन गोहल का मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क स्थापित कराने में कथित भूमिका रही।
बीर देविंदर: राजनीतिक व्यक्ति। ईडी के आरोपों में घुम्मन और नितिन गोहल से जुड़े संपर्कों के संदर्भ में नाम आया है।
आरएस नागरा: एफआईआर में नामजद आरोपी। सीबीआई के अनुसार, कथित भ्रष्टाचार में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।