हरियाणावी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर स्टेज पर उतरी तो उसकी एक झलक देखने और सुनने के लिए दीवानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
2 of 7
हरियाणावी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर स्टेज पर उतरी
गौरतलब है कि जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली डांसर सपना की बागपत के बाद ये दूसरी पब्लिक परफोर्मेंस थीं। कैथल के कुरुक्षेत्र रोड एक पैलेस में हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा होने से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
3 of 7
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। पैलेस के बाहर लगे जाम के चलते जहां तीन हादसों में दो लोग घायल हो गए। वहीं पास के खेतों में लगी आग में 15 मोटरसाइकिलें मुश्किल से बचाई जा सकीं।
सपना का डांस दिखाने के लिए आयोजकों ने 600-600 रुपये की टिकट बेची, लेकिन अंदर कोई व्यवस्था नहीं थी। पहले केवल टिकट लिए हुए लोगों को अंदर जाने दिया गया। अव्यवस्था बढ़ती गई। पुलिस बल भी बढ़ता गया। करीब 5 एसएचओ भी कार्यक्रम में देखे गए।
5 of 7
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद पैलेस के बाहर जाम लग गया। इसी बीच किसी ने पास के खेतों में आग लगा दी। दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम अंदर कुछ देर तो कार्यक्रम ठीक चला, लेकिन बाद भीड़ बेकाबू हो गई।