{"_id":"596f0f024f1c1b58158b46e4","slug":"shot-putter-manpreet-kaur-fail-in-dope-test-life-profile-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल रिकॉर्ड तोड़ गोल्ड जीता था, एक गलती खत्म करेगी ओलंपियन का कैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रिकॉर्ड तोड़ गोल्ड जीता था, एक गलती खत्म करेगी ओलंपियन का कैरियर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
भारतीय शॉट पुटर मनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन एक गलती ओलंपियन प्लेयर का शानदार कैरियर बर्बाद कर देगी, जानिए क्या हुआ है?
भारतीय शॉट पुटर मनप्रीत कौर
दरअसल, इंटरनेशनल शॉट पुटर मनप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। हाल ही में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने मनप्रीत ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड जीता था, जो अब उनसे छीन जाएगा। मनप्रीत का डोप टेस्ट 1-4 जून के बीच पटियाला में फेडरेशन कप के दौरान लिया गया था, जिसमें वे शक्ति बढ़ाने वाले पदार्थ डाईमिथाइलबूटीलेमाईन का सेवन करने की दोषी पाई गई हैं।
भारतीय शॉट पुटर मनप्रीत कौर
पंजाब के पटियाला के सहुली गांव निवासी मनप्रीत कौर देश की शीर्ष एथलीटों में से एक हैं। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतकर मनप्रीत ने अगले महीने लंदन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है, लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने के बावजूद वे इस प्रतियोगिता में खेलेंगी, क्योंकि शक्ति बढ़ाने वाला पदार्थ विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी की अनिर्दिष्ट श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शॉट पुटर मनप्रीत कौर
जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत कौर को अब सुनवाई के लिए हाजिर होना होगा और अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं कर पाई तो उनका गोल्ड मेडल छीन जाएगा। बता दें कि चीन में अप्रैल में हुई एशियाई ग्रैंड प्रिक्स में मनप्रीत ने 18.86 मीटर दूर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। मनप्रीत के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व नंबर-1 पर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
भारतीय शॉट पुटर मनप्रीत कौर
भुवनेश्वर में मनप्रीत ने 18.28 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर गोल्ड मेडल जीता। मनप्रीत ने अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स मीट में भी हिस्सा लिया था, जो मंगलवार को आंध्रप्रदेश के गुंटूर में संपन्न हुई। यहां मनप्रीत का प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा, लेकिन इस बार 15.65 मीटर की दूरी पर फेंककर खिताब जीता। मनप्रीत ने 2016 रियो ओलंपिक्स के लिए भी क्वालीफाई किया था, लेकिन वो 23वें स्थान पर रही थी।