शहीदी जोड़ मेले के आखिरी दिन भी काफी संख्या में सिख संगत यहां पहुंची। तस्वीरों में देखिए...
पंजाब के रूपनगर जिले के श्री चमकौर साहिब में बुधवार से चल रहे शहीदी जोड़ मेले का आज समापन हो गया।
मेले के आखिरी दिन भी काफी संख्या में सिख संगत यहां पहुंची और गुरद्वारा श्री कत्लगढ़ साहित सहित अन्य गुरुद्वारा साहिब में दर्शन किए और माथा टेका।
इस मेले का पंजाब और सिखों में बहुत महत्व है। यह मेला दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों तथा 40 शहीद सिंहों की शहादत को समर्पित होता है। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सहित कई तरह के आयोजन होते हैं।
मेले का आगाज बुधवार सुबह परंपरागत तरीके से हुआ था। मेले के पहले दिन चमकौर सहिब के एेतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में पावन स्वरूपों के समक्ष पुरातन शस्त्र प्रदर्शित किए गए।