साउथ एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाने वाले बॉक्सर कौर सिंह इन दिनों जिंदगी से जूझ रहे हैं। कौर सिंह अभी मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज के लिए पैसों की गुहार लगा रहे हैं।
2 of 6
Boxer Kaur Singh
- फोटो : File Photo
हालांकि, पूर्व बॉक्सर कौर सिंह की मदद के लिए सेना के साथ-साथ फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी सामने आ गए हैं। आर्मी की ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) विंग ने उनके इलाज का पूरा खर्च चुका दिया है। वहीं शाहरुख ने उन्हें पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
3 of 6
Boxer Kaur Singh
- फोटो : File Photo
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सूबेदार कौर सिंह सेना से रिटायर्ड है और वे बहुत बढ़िया बाक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने एशियन गोल्ड मेडल जीत का देश का नाम रोशन किया था। वे प्रख्यात बॉक्सर खिलाड़ी मोहम्मद अली से भी रिंग में बाक्सिंग लड़ चुके हैं।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कौर सिंह के हालातों की जानकारी मिलने के बाद सेना ने ईसीएचएस के माध्यम से उनके उस निजी अस्पताल का खर्च 5.27 लाख रुपये चुका दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि कौर सिंह सेना के पेंशनर भी है और सेना अपने सभी पूर्व सैनिकों का ध्यान भी रखती है। पूर्व बाक्सर कौर सिंह ने भी इसके लिए सेना का दिल से शुक्रिया अदा किया है।
वहीं फिल्म अभिनेता शाहरुख खान उन्हें जल्द ही पांच लाख का चेक भेजेंगे ताकि वे अपना इलाज सही ढंग से करवा सके। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भी कौर सिंह के इलाज करवाने की बात कही है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी इलाज के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।